द फॉलोअप टीम, दिल्लीः
केंद्र सरकार लड़कियों की शादी 21 साल करने की तैयारी में है। सदन में जल्द ही इसे लेकर विधेयक भी पास हो सकता है। इस फैसले के बाद हजारों माता पिता और कई गांवों के लोगाो में खलबली मच गयी है कि कहीं यह बिल पास हो गया तो उनका बोझ तीन साल तक और बढ़ जाएगा। इसका सबसे ज्यादा असर हरियामा के कुछ गांव में देखा जा रहा है औ सैकड़ों माता-पिता ऐसे हैं जो अपनी बेटियों की शादी हड़बड़ाहत में कर दे रहे है। मेवात इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 18 साल की एक लड़की ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए सलवार-कमीज खरीद रही थी, लेकिन उसे क्या पता था कि अब उसे अपनी शादी के लिए शरारा खरिदना होगा। मुमताज कहतीं हैं कि मेरे घरवालों का कहना है कि लड़के वाले और तीन साल तक इंतजार नहीं करेगें। इसलिए इस कानून के आने से पहले मुझे शादी कर लेनी होगी।

जल्दबाजी में कई परिवार
मुमताज अकेली लड़की नहीं है जिसे यह झेलना पड़ रहा है बल्कि कई ऐसी, मुमताज, सफीना और सारा जैसी लड़कियां हैं जिनपर शादी का दबाव बनाया जा रहा है। इस संभावित विधेयक को सरकार की मंजूरी ने मुस्लिम बहुल मेवात क्षेत्र, विशेष रूप से नूंह जिले में हड़कंप मचा दिया है। यहां लड़कियों की शादी जल्दी कर दी जाती है। बता दें कि नूंह देश के सबसे पिछड़े जिलों में से एक है। यहां 18 से 20 वर्ष की आयु की लड़कियों की इस सप्ताह के अंत में सैकड़ों शादियां हुईं। नूह के एक इमाम मुश्ताक कहते हैं, “मेरे पास ऐसे दूल्हों के आवेदन काफी हैं, जो दो दिनों के भीतर शादी करने के लिए तैयार हैं। हम नमाज के दौरान ये घोषणाएं कर रहे हैं।”
लड़कियों को कुपोषण से बचाना जरूरी
पीएम ने 15 अगस्त को अपने भाषण में कहा था, 'यह सरकार लगातार बेटियों और बहनों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है। हमारी बेटियों को कुपोषण से बचाने के लिए यह जरूरी है कि उनकी शादी सही उम्र में हो।' गौरतलब है कि शादी के लिए 18 सााल कानूनी उम्र होने के बाद भी आज भी ग्रामिण इलाकों में कुछ माता-पिता अपने बेटियों की शादी कच्ची उम्र में कर दे रहे हैं जिसका असर उनके स्वास्थय पर पड़ रहा है।