logo

IIT-ISM धनबाद में छात्रों को मिला अधिकतम 54 लाख का पैकेज, नौकरियों की आई बहार

IIT-ISM धनबाद में छात्रों को मिला अधिकतम 54 लाख का पैकेज, नौकरियों की आई बहार

द फॉलोअप टीम, धनबाद: 

कोरोना काल में भी तकनीकी संस्थानों में कैंपस प्लेसमेंट की बहार आई हुई है। आईआईटी-आईएसएम धनबाद में बंपर कैंपस प्लेसमेंट हुआ है। अभी तक छात्रों को अधिकतम 54 लाख रुपये प्रतिवर्ष और न्यूनतम 10 लाख रुपये के सलाना पैकेज पर नौकरियां ऑफर की गई हैं। इस साल आईआईटी-आईएसएम झधनबाद में कैंपस प्लेसमेंट के लिए 170 कंपनियों को आमंत्रित किया गया है।

408 छात्रों को दिया गया कैंपस प्लेसमेंट
गौरतलब है कि दिसंबर के पहले सप्ताह में 80 कंपनियों ने संस्थान के 408 छात्रों को प्लेसमेंट दिया है। इसके अलावा 90 कंपनियां अभी प्लेसमेंट के लिए आने वाली हैं। बता दें कि प्री-प्लेसमेंट के तहत 20 से ज्यादा कंपनियां ससंथान के 149 छात्रों को जॉब ऑफर कर चुकी हैं।