द फॉलोअप टीम, धनबाद:
झारखंड के कई जिलों से बालू की अवैध तस्करी की जानकारी सामने आ रही है। ताजा मामला धनबाद के चिरकुंडा पंचेत वे मैथन इलाके का है। जानकारी मिली है कि इलाके में बालू का अवैध कारोबार धड़ल्ले से जारी है। बराकर और खुदिया नदी के बीच डुमरीजोड़ बालू घाट से बालू माफिया प्रतिदिन 80 से 100 ट्रैक्टर बालू की ढुलाई करते हैं। स्थानीय प्रशासन ने मामले में चुप्पी साध रखी है।
जंगल में किया गया बालू का स्टॉक
स्थानीय लोगों का कहना है कि चिरकुंडा थानाक्षेत्र के डुमरीजोर के जंगल में बड़े पैमाने पर बालू का स्टॉक जमा किया जा रहा है। बालू माफिया ट्रैक्टर के माध्यम से कालाबाजारी करते हैं। यहां से बालू को ट्रैक्टर में लादकर अन्य स्थानों पर भेजा जाता है। लोगों का कहना है कि कारोबारी बालू माफिया जनप्रतिनिधियों की सांठगांठ से बालू की अवैध तस्करी की जा रही है।

पुलिस की उदासीनता से लोग नाखुश
इलाके के लोग मामले में पुलिस की उदासीनता से नाखुश और आक्रोशित हैं। उनका कहना है कि पुलिस ने मामले में पूरी तरह से चुप्पी साध रखी है। लोगों ने बताया कि यहां निरसा, कालूबथान, पंचेत, चिरकुंडा औऱ मैथन सहित कुमारधुबी इलाके में बालू ट्रैक्टर के माध्यम से प्रतिदिन तकरीबन 50 गाड़ियां बालू की ढुलाई करती है। प्रति टैक्टर 1500-2100 रुपया तक लिया जाता है।