logo

अजब-ग़ज़ब : तीन आंखों वाले बछड़े को देखने उमड़ रहा हुजूम, कोई कह रहा चमत्कार तो कोई भगवान का आशीर्वाद

74c406f3-b50a-4dbc-b6f7-6c1eeb92c46b.jpg

द फॉलोअप टीम, रायपुरः
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक अविश्वसनीय घटना घटी है। लोगों को अपनी आंखो पर विश्वास नहीं हो रहा है कि ऐसा भी हो सकता है। यहां तीन आंखों वाले बछड़े ने जन्म लिया है। लोग बछड़े को देखने कतार लगाकर खड़े हो गए हैं। ग्रामीण अगरबती फूल नारियल पैसा चढ़ा रहे हैं और बछड़े की पूजा कर रहे हैं। घटना गंडई क्षेत्र के ग्राम पंचायत बुन्देली के आश्रित ग्राम लोधी नवागांव की है। 


 

तीन आंख है बछड़े की 
लोधी नवागांव के नीरज चंदेल गौपालन करते हैं।  उन्होंने एक जर्सी गाय पाली है। मकर संक्रांति के दिन इनके घर शाम एक बछड़े ने जन्म लिया है, जिसकी तीन आंखें हैं। तीसरी आंख सिर के मध्य में है। उसके नाक में दो की जगह चार छिद्र हैं। पूंछ जटा नुमा है। यह खबर गांव में आग की तरह फैल गयी। कोई इसे धार्मिक आस्था से जोड़कर तो कोई विज्ञान का चमत्कार कह रहा है। 


 

विश्वास करना मुश्किल 
गाय पालक नीरज चंदेल का कहना है कि बछड़े को देखकर भी विश्वास करना मुश्किल हो रहा है। बछड़े को देखने आस-पास के गांव के लोग जुट रहे हैं।  बछड़े का चेकअप स्थानीय पशु चिकित्सक से कराया गया है। उसमें कोई स्वास्थगत परेशानी नहीं बताई गई है।