logo

खिलाड़ियों को 100 रुपये की जगह खिलाया जा रहा दाल-भात योजना वाला 5 रुपये का वाला खाना 

खिलाड़ियों को 100 रुपये की जगह खिलाया जा रहा दाल-भात योजना वाला 5 रुपये का वाला खाना 

द फॉलोअप टीम, गढ़वाः


एक तरफ जहां झारखंड से महेंद्र सिंह धोनी और दीपिका कुमारी जैसे खिलाड़ी निकलकर पूरे राज्य का नाम रौशन करते हैं तो वहीं दूसरी तरफ संर्घषशील खिलाड़ियों को उनकी छोटी-छोटी जरूरत के लिए तरसते देखा जाता है।  ताजा मामला गढ़वा जिले से आया है जहां 12 से 15 दिसंबर तक मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। इस टूर्नामेंट में भारी गड़बरी सामने आ रही है।

इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को भोजन अच्छे किस्म का कराना है, यानि प्रति खिलाड़ी 100 रूपये खर्च किये जाने हैं, लेकिन मालूम हो रहा है कि खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री दाल-भात योजना वाला पांच रूपये का भोजन दिया जा रहा है। 

 

पांच लाख रुपये का बजट आवंटित
गौरतलब है कि खिलाड़ियों को भोजन के लिये सरकार की ओर से पांच लाख रूपये दिये गये हैं,  इसके बावजुद भी 5 रुपये का खाना खिलाया जा रहा है। गढ़वा अनुमंडल कार्यालय परिसर में मुख्यमंत्री दाल-भात योजना बना रही एसएचजी की महिलायें भोजन बनाकर खिलाड़ियों को दे रही हैं। संचालन कर रही कोमल विकास संस्थान की अध्यक्ष कमला देवी ने बताया कि वे टोकन के माध्यम से खिलाड़ियों को भोजन दे रही हैं। पर टोकन 5 रुपये लिए जा रहे हैं। 

बिना जर्सी के खेल रहे खिलाड़ी 
प्रतियोगिता के पूर्व प्रावधान के मुताबिक सभी खिलाड़ियों को जर्सी उपलब्ध कराना था, लेकिन खिलाड़ी स्वयं के पास उपलब्ध जर्सी से ही काम चला रहे है़ं। कई खिलाड़ी बिना जर्सी व टी शर्ट के खेलते दिखे। बताया गया कि राज्यस्तर से ही इसके लिये टेंडर किया गया है, लेकिन संबंधित एजेंसी ने पंचायत व प्रखंडस्तर आधे मैच समाप्त होने पर भी इसे उपलब्ध नहीं कराया़। 

भाड़ा तक नहीं दिया जा रहा 
खिलाड़ियों को प्रतियोगिता स्थल तक आने-जाने के लिये 200 रूपये दिया जाना है, लेकिन वह तक खिलाड़ियों को नहीं मिल रहा है। मझिगांव के खिलाड़ी सुनील यादव ने बताया कि उसने दो दिन मैच खेल लिया लेकिन एक रूपये भी उन्हें किराया का नहीं मिला है। प्रभात खबर में छपी रिर्पोट के मुताबिक जब इस मामले में  जिला खेल पदाधिकारी तूफान कुमार पोद्दार से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होने बताया कि वे अभी बैठक में हैं। बैठक के बाद इस संबंध में बात करने की बात करेंगे ।