द फॉलोअप टीम, डेस्कः
हमें अपनी जिंदगी से कभी निराश नहीं होना चाहिए क्या पता ईश्वर कब आपकी बंद किस्मत का दरवाजा खोल दे। आपने खुद भी कई बार अचानक से लोगों की किस्मत को पलटते देखा होगा। ताजा मामला आया है इंडोनेशिया से जहां एक मछुआरों के दल की किस्मत ऐसे पलटी जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाऐंगे। दरअसल मछुआरों का एक दल समुद्र में मछली पकड़ने गया था लेकिन उनके जाल में मछली की जगह खजाना हाथ लग गया। मछुआरों के जाल में कई बॉक्स फंस गए थे और जब बॉक्स को खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए।

क्या था बॉक्स में
उन बॉक्सेस ने आईफोन प्रॉडक्ट्स के कई बॉक्स थे। इन बॉक्सेज में आईफोन्स, आईपैड्स (iPads) और मैकबुक भरे पड़े थे. जिनकी कीमत करोड़ों रुपये होगी। एक मछुआरे ने इसका वीडियों भी शेयर किया है। वीडियों अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- 'किस्मत ऐसे पलटती है.'
वीडियों पर आ रही प्रतिक्रिया
मछुआरों का एक दल बांग्का बेलितुंग की नदी में मछली पकड़ने गया था। उनकी नजर पानी में तैरते कुछ बॉक्सेज पर गयी तो वह अपनी नाव को बॉक्सेज के पास ले गए। बॉक्सेज को खोलकर देखा तो उसमें एपल के प्रॉडक्ट्स थे। टिकटॉक पर मछुआरों के वीडियो को 1.8 मिलियन से अधिक बार देखा गया है। लाखों लोग इस पर कमेंट्स कर रहे है।