logo

नव विवाहिता ने प्रेमी को बताया मौसा! ससुराल में 4 दिन तक करती रही खातिरदारी, ऐसे खुला राज

11655news.jpg

द फॉलोअप टीम, गोड्डा: 

गोड्डा जिले से एक प्रेमी युगल की अजीब दास्तां सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक नव-विवाहिता युवती ससुराल में 4 दिन तक प्रेमी के साथ रहती रही। ससुराल वालों से युवती ने प्रेमी का परिचय मौसा के रूप में करवाया था। 4 दिन तक सबकुछ ठीक चला लेकिन पांचवें दिन उनकी पोल खुल गई। ये पूरा मामला क्या है। ससुराल वालों को कैसे पता चला कि युवक बहू का मौसा नहीं बल्कि प्रेमी है। ये पूरा माजरा आखिर है क्या। चलिए समझते हैं। 

गोड्डा जिला के कुमारडीहा गांव का मामला
मामला गोड्डा जिला अंतर्गत बलबड्डा थानाक्षेत्र अंतर्गत कुमराडीहा गांव की है। यहां बिहार के पुनिया रजौन की रहने वाली आशा की शादी कुंदन नाम के युवक से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद कुंदन आजीविका की तलाश में दिल्ली चला गया। पति के जाने के कुछ ही दिनों बाद आशा ने अपने प्रेमी पिंटू को घर बुला लिया। ससुराल वालों से कहा कि युवक उसका मौसा है। ससुराल वालों ने भी उसकी बातों पर यकीन कर लिया और उसकी खातिरदारी में जुट गये। युवक, नवविवाहिता का मौसा बनकर परिवार के साथ रहता रहा। वो सबसे घुलमिल भी गया। सवाल ये है कि मामले का खुलासा कैसे हुआ। 

ससुराल बनवारी लाल को ऐसे हुआ था शक
दरअसल, एक दिन आशा के ससुर बनवारी मंडल पिंटू से बात कर रहे थे। उनके घर-परिवार के बारे में पूछ रहे थे। इसी बातचीत के दौरान बनवारी लाल को पिंटू पर शक हो गया। उन्होंने जब बातों को घुमा-फिराकर पूछना शुरू किया तो मामले का खुलासा हो गया। पता चला कि पिंटू उनकी बहू आशा के मौसा नहीं बल्कि उसका प्रेमी है। पता चला कि विवाह पूर्व से ही आशा और पिंटू के बीच प्रेम संबंध था। जैसे ही मामले का खुलासा हुआ, वहां गांव वालों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने प्रेमी पिंटू को बिजली के पोल से बांध दिया। इस बात की जानकारी आशा के पति कुंदन को भई दी गई। 

गांव वालों ने प्रेमी पिंटू को बिजली के खंभे से बांधा
प्रेमी पिंटू को बिजली के पोल से बांधकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को छुड़वाया। पूछताछ में नवविवाहिता आशा ने बताया कि विवाह पूर्व से ही उसका पिंटू के साथ प्रेम संबंध है। लड़का रिश्ते में उसकी दीदी का देवर लगता है। पति की गैरमौजूदगी में उसने ही पिंटू को घर बुलाया था। फिलहाल पुलिस लिखित शिकायत मिलने का इंतजार कर रही है। पुलिस ने पिंटू को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ जारी है।