logo

शादी में मिले लड़का-लड़की तो हो गया प्यार! लड़की ने लगाया यौन शोषण का आरोप, अब हुई शादी

8578news.jpg
द फॉलोअप टीम, रामगढ़:
एक शादी समारोह में दूल्हे के तरफ से आये एक लड़के को दुल्हन पक्ष की एक लड़की से प्यार हो गया। एक ही रात में दोनों के बीच नैन-मटक्‍का हुआ। बात आगे बढ़ी और दोनों में प्यार हो गया। देखते ही देखते दोनों के शारीरिक संबंध भी बन गए। यह मामला गोला थाना क्षेत्र रामगढ़ का है।

बारात में आया लड़का दे बैठा दिल
दरअसल महलीडीह गांव में एक बारात में शामिल होकर योगेश महतो नाम का लड़का आया था। वहीं पर उसका एक लड़की से दोस्ती हो गयी। दोनों एक दूसरे से बिल्‍कुल अनजान थे। लेकिन एक दूसरे को अपना दिल दे बैठे। पूरी रात इनके बीच प्‍यार की बातें हुईं और शादी-विवाह तक की बात दोनों ने तय कर ली।

दोनों के बीच कई बार बना संबंध
नए प्यार में पगलाए प्रेमी युगल बातों में इतने रम गए  कि बात बढ़ती चली गई और उनके बीच शारीरिक संबंध बन गए। उसके बाद से दोनो के बीच काफी बातें होने लगी दोनों एक दूसरे से मिलने जुलने लगे। युवक ने शादी का झांसा देकर युवती का कई बार यौन शोषण किया। लड़का शादी का वादा भी करता। 

थाने में हुई लड़का-लड़की की शादी
अब लड़की लड़के पर शादी का दबाव डालने लगी। युवक ने इन्कार कर दिया। अब बात पुलिस तक पहुंची तो पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। उनकी बात सुनी। दोनों को शादी के लिए राजी किया। महलीडीह के रहने वाली सुषमा कुमारी की शादी पोटमदगा गांव के युगेश महतो के साथ गोला थाना पुलिस ने करायी। सोमवार को थाने में ही युवक और युवती की शादी करवाई गयी।