द फॉलोअप टीम, रांचीः
रांची के सदर अस्पताल में पहली बार लेजर विधी से एक महिला की सर्जरी की गई। चुटिया की रहने वाली 30 वर्षीय सुनीता देवी को पिछले कई वर्षो से रीढ़ के हड्डी के अंतिम छोर के पास से पानी आने की समस्या थी। वो इस समस्या से काफी परेशान थी। कई जगह सुनीता ने अपना इलाज करवाया लेकिन समस्या से छुटकारा नहीं मिला। कुछ दिनों पहले वह सदर अस्पताल के सर्जरी ओपीडी विभाग पंहुची थी। वहां उन्होने लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. अजीत से जांच करवाया तो पता चला कि सुनिता को पिलोनीडल साइनस है जिसका इलाज दो तरह से संभव है।

लेजर विधि का इलाज सहज
डॉ. अजीत ने महिला को बताया कि एक तो चीरा लगा कर ऑपरेशन किया जा सकता है और दूसरा बिना चीरा के लेजर विधि से। लेजर विधि का इलाज बहुत सहज होता है, इसमें ना तो चीरा लगाने की जरूरत होती है और ना ही दाग बनने का टेंशन। मरीज सर्जरी के बाद ही अपने घर जा सकता है, लेकिन लेजर विधी खर्चीला इलाज है, प्राइवेट अस्पतालों में इसमें 30000-35000 का खर्च आता है।
निःशुल्क करवाया इलाज
महिला की आर्थिक स्तिथी ठीक नही थी इसलिए डॉ. अजीत ने" लेसोट्रोनिक्स" कंपनी से बात कर लेजर मशीन मंगवाया और मरीज का इलाज निःशुल्क किया। इस इलाज में सिर्फ 5 मिनट का समय लगा और एक बूंद खून भी नहीं बहा और मरीज इलाज के बाद आराम से अपने घर चली गई। लेजर विधि के द्वारा सदर अस्पताल में पहली बार इलाज किया गया।