logo

रांची यूनिवर्सिटी: सबसे अधिक शिक्षक वाले होम साइंस विभाग में महज 3 विद्यार्थियों ने किया आवेदन

रांची यूनिवर्सिटी: सबसे अधिक शिक्षक वाले होम साइंस विभाग में महज 3 विद्यार्थियों ने किया आवेदन

द फॉलोअप टीम, रांची : 
रांची विश्वविद्यालय के 23 पीजी विभाग हैं। यहां के होम साइंस विभाग में सबसे अधिक शिक्षक हैं। हैरत की बात है कि पढ़ने के लिए छात्र ही नहीं है। यहां 2 साल से नामांकन के लिए विद्यार्थी आ ही नहीं रहे है। विभाग की प्रभारी डॉ. सीमा डे ने बताया कि विभिन्न कॉलेजों में होम साइंस का पीजी विभाग खुल गया है, इस कारण विद्यार्थी नामांकन के लिए नहीं आते हैं। अब इस बात का पता किया जा रहा है कि किस कॉलेज में शिक्षकों की कमी और विद्यार्थियों की संख्या अधिक है। उस हिसाब से शिक्षकों को एडजस्ट किया जायेगा। 

सिर्फ तीन विद्यार्थी हैं विभाग में 
रांची विवि दो साल से विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने का इंतजार कर रहा है। यहां पिछले सत्र 2020-22 में नामांकन के लिए मात्र दो आवेदन आये थे। इस सत्र में अभी तक तीन विद्यार्थियों ने ही नामांकन का आवेदन दिया है। पीजी होम साइंस विभाग में नामांकन की स्थित खराब है। विभाग में लगभग 150 सीटें हैं लेकिन इसमें 10 प्रतिशत विद्यार्थी भी आवेदन तक नहीं देते हैं।