logo

शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया और अब वीडियो बनाकर करता है ब्लैकमेल, थाने पहुंच लड़की ने मांगा न्याय

8980news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:

तुपुदाना क्षेत्र में एक युवती ने युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती ने संजय महतो नामक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। युवती का आरोप है कि संजय ने उसका दुष्कर्म किया है और उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता है। तुपुदाना ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

2018 में शादी में हुई थी दोस्ती
युवती ने पुलिस को बताया कि संजय महतो मांडर का है। मई 2018 में एक शादी में दोनों की दोस्ती हो गई। एक दिन जबरन संजय ने दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया और अब वीडियो के माध्यम से ब्लैकमेल कर सुनसान जगहों पर ले जाता था और यौन शोषण करता था।

युवती ने बनाया शादी का दबाव
यौन शोषण के दौरान युवती गर्भवती  हो गई तो उसने संजय पर शादी करने का दबाव बनाया। लेकिन उसने फोन उठाना बंद कर दिया और अपने दोस्तों से परेशान करवाने लगा था। थानेदार ने बताया कि पीड़िता और संजय के परिवार के बीच नवंबर 2020 में मांडर में समझौता हुआ था। दोनों शादी के लिए तैयार भी थे। लड़के वाले शीघ्र शादी करना चाह रहे थे, लेकिन लड़की वाले तैयारी के लिए समय मांग रहे थे। इसके बाद इसी महीने पीड़िता ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। जिस पर कार्रवाई की जा रही है।