logo

रांची के हरमू मैदान में श्रीमद-भागवत कथा और रामचरितमानस पाठ का शुभांरभ, श्रद्धालुओं का लगा तांता

रांची के हरमू मैदान में श्रीमद-भागवत कथा और रामचरितमानस पाठ का शुभांरभ, श्रद्धालुओं का लगा तांता

द फॉलोअप टीम, रांची: 

सोमवार को रांची के हरमू मैदान में श्रीमद भागवत कथा सह बाल्मिकी रामायण से श्रीरामचरित मानस पाठ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत परम पूज्य त्रिदंडी स्वामी जी महाराज के शिष्य 1008 श्री लक्ष्मीप्रसन्न स्वामी जी महाराज के निर्देशन में हुई। कार्यक्रम से पहले पूरे विधि-विधान से सभी देवी-देवताओं का आह्वान एवं पूजन किया गया। यजमान के रूप में ज्ञान यज्ञ आयोजन समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने हिस्सा लिया। मिली जानकारी के मुताबिक आध्यात्मिक कार्यक्रम चलता रहेगा। 

प्रकांड पंडितों ने पूजा विधि संपन्न कराई
गौरतलब है कि आचार्य श्री उपेंद्र नारायण शुक्ला, श्रीमान पंडित चंद्रकांत त्रिपाठी, श्रीमान पंडित अनिल त्रिपाठी औऱ श्रीमान पंडित विनोद शास्त्री ने पूजन संपन्न कराई। मिली जानकारी के मुताबिक रांची के हरमू मैदान में आगामी कुछ दिनों तक चारों विद्वान पंडितों के द्वारा श्रीमद्भागवत पारायण श्रीरामचरितमानस पारायण श्री गीता पाठ श्री विष्णु सहस्त्रनाम पाठ इत्यादि चलता रहेगा।

श्रीमद्भागवत कथा की महिमा बताई गई
पहले दिन जगतगुरु स्वामी अयोध्या नाथ जी महाराज ने भागवत कथा प्रारंभ करते हुए श्रीमद् भागवत की महिमा बताई। उन्होंने कहा कि बड़े भाग से मनुष्य तन प्राप्त होता है। देवता भी कथा श्रवण के लिए लालायित रहते हैं। श्रद्धालु भक्तों ने भक्ति भाव से कथा सुनी। उन्होंने मधुर स्वरों में कई भजन प्रस्तुत किया। जिसमें लागी लगन वृंदावन में, बड़े भाग मानुष तन पावा ,ममता तू न गई मेरे मन से। उन्होंने ने गोकर्ण की कथा सुनाई। 

रामचरितमानस पाठ का शुभारंभ किया
श्री जगतगुरु बैकुंठ नाथ जी महाराज हरिद्वार के द्वारा श्री रामचरितमानस का पाठ का भी शुभारंभ किया गया। उन्होंने बताया कि रामायण में शिवजी, पार्वती जी से कहते हैं उमा कहां हूं मैं अनुभव अपना ,बिन हरि भजन जगत सब सपना। मानव जीवन बड़ा ही दूर्लभ है। सभी ग्रंथ और पुराण यही कहते हैं। बड़े भाग्य मानुष तन पावा, सुर गुरु लभ ग्रंथन गावा। उन्होंने ने संत महात्मा शंकराचार्य सभी ने कथा की महिमा बताई है।

भगवान की कृपा से सत्संग की प्राप्ति होती है
भगवान की कृपा से ही सत्संग प्राप्त होता है। प्रतिदिन सत्संग चलता रहेगा प्रतिदिन सुबह 7:00 से 8:00 मंगला आरती पूजन अपराहन 12:00 बजे से 2:30 बजे तक श्रीमद् भागवत पर सत्संग 2:30 बजे से 5:00 बजे तक बाल्मीकि रामायण पर आधारित कथा भजन चलता रहेगा रात्रि 8:00 बजे तक जो भी भक्त प्रातः मंगला आरती में भाग लेंगे वह अपने साथ तुलसी दल यानी तुलसी का पत्ता भी साथ लेकर आएंगे। ज्ञात हो कि स्वामी जी 16 तारीख को आएंगे पर कथा पूजन चलता रहेगा। कार्यक्रम के संचालन में गोपाल शरण सिंह, सुरजभान सिंह, पुरुषोत्तम दास, विजयवर्गीयस, श्याम झा, बैजनाथ पांडे, शंकर दुबे और उपेंद्र यादव जी विकास सिंह शामिल थे।