logo

भारत ने किया एंटी बैलिस्टिक मिसाइल प्रलय का सफल परीक्षण, इसका फायदा भी जान लीजिए

भारत ने किया एंटी बैलिस्टिक मिसाइल प्रलय का सफल परीक्षण, इसका फायदा भी जान लीजिए

द फॉलोअप टीम, भुवनेश्वर: 

भारतीय रक्षा विकास एवं अनुसंधान परिषद (DRDO) ने गुरुवार को अर्ध-बैलिस्टिक मिसाइल प्रलय का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। ये मिसाइल 150-500 किमी तक लक्ष्य को भेद सकता है। सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मिसाइल को अलग रेंज और अलग कॉन्फिगरेशन के लिए परीक्षण किया गया। दावा है कि मिसाइल ने सभी मापदंडों को पूरा किया। 

बीते 24 घंटे में मिसाइल का दूसरा परीक्षण
सरकारी अधिकारियों ने बताया कि बीते 24 घंटे में ये प्रलय मिसाइल का दूसरा परीक्षण है। गौरतलब है कि बुधवार को भी मिसाइल का परीक्षण किया गया था। बता दें कि देश में ऐसा पहली बार हुआ है जबकि किसी विकासात्मक मिसाइल का लगातार 2 दिनों तक परीक्षण किया गया हो। मिली जानकारी के मुताबिक ये मिसाइल लक्ष्य पर सटीक निशाना लगाता है और चीन के एंटी बैलिस्टिक मिसाइलों का सामना करने में पूरी तरह से सक्षम है। ये भारत के रक्षा क्षमता में इजाफा करेगा। 

ओडिशा में डीआरडीओ ने किया परीक्षण
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय रक्षा विकास एवं अनुसंधान परिषद ने इसका परीक्षण ओडिशा से किया। अधिकांश परीक्षण इसी जगह से किये जाते हैं। गौरतलब है कि 21 दिसंबर को भारत ने बख्तरबंद इंजीनियर टोही वाहन को भारतीय सेना में शामिल किया। ये पश्चिमी सीमा पर भारत की रक्षा तथा निगरानी क्षमता में इजाफा करेगा। ये हर्ष का विषय है।