द फॉलोअप टीम, डेस्कः
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) ने नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर लाई है। IARI ने क्षेत्रीय कार्यालयों में कुल 641 तकनीशियन के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। जो युवाओं के लिए अच्छा मौका साबित हो सकता है। गौरतलब है कि इस भर्तियां के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसका अंतिम तारीख 10 जनवरी, 2022 को रात 11.55 बजे तक रहेगा। अभ्यर्थी को इसी समय अवधि तक ऑनलाइन शुल्क भी जमा करना होगा। जानकारी के मुताबिक 25 जनवरी से 5 फरवरी, 2022 के दौरान परीक्षा होगी।
जारी नोटिफिकेशन
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की और से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक तकनीशियन के पदों पर भर्ती के लिए शैक्षणिक पात्रता 10वीं पास है। इन पद पर भर्ती के लिए आयु सीमा 10 जनवरी, 2022 तक 18 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी और सारे प्रश्न ऑप्शनल पूछे जाएंगे। परीक्षा में सामान्य ज्ञान, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान से प्रश्न शामिल होगा। इन चारों विषयों में से हर विषय में 25 अंकों के 25 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा को देने के लिए कुल 90 मिनट का समय मिलेगा। साथ ही परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में आयोजन किया जाएगा।

कितना होगा शुल्क ?
अनारक्षित वर्ग, ओबीसी-नॉन क्रीमी लेयर, ईडब्ल्यूएस से आवेदन शुल्क 300 रुपये और परीक्षा शुल्क 700 रुपये लिया जाएगा। वहीं, महिला, अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग को आवेदन शुल्क के तौर पर 300 रुपये देने होंगे। इन्हें कोई परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा।
पदों की संख्या
• तकनीशियन (टी -1) – 641
• जनरल-286
• एससी-93
• एसटी-68
• ओबीसी- 133
• ईडब्ल्यूएस-61
इसके लिए अभ्यर्थी सीधे इस लिंक https://www.iari.res.in/ पर जाकर भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।