द फॉलोअप टीम, रांचीः
इंडियन कोस्ट गार्ड में असिस्टेंट कमांडेंट (ग्रुप ‘ए’ राजपत्रित अधिकारी) के पदों पर वैकेंसी निकली है। 06 दिसंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार Indian Coast Guard की आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 दिसंबर है।
कैडिडेट सीधे इस लिंक https://joinindiancoastguard.gov.in/ पर क्लिक पर क्लिक करके भी आवेदन कर सकते हैं। इस लिंक के जरिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी देख सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के में 50 पदों को भरा जाएगा।
ये कर सकते हैं आवेदन
जीडी, सीपीएल (एसएसए) के लिए 40 पदों पर भर्ती होगी और टेक्निकल (इंजीनियरिंग), टेक्निकल (इलेक्ट्रिकल) 10 पद भर्ती की जानी है। उम्मीदवारों के पास 60% अंकों के साथ ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा 60% अंकों के साथ गणित और भौतिकी में इंटरमीडिएट या 12वीं कक्षा पास होना चाहिए।

किस पद के लिए क्या मांग
वाणिज्यिक पायलट प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को 60% अंकों के साथ कक्षा 12वीं (भौतिकी और गणित) पास होना चाहिए। साथ ही नागरिक उड्डयन महानिदेशक (डीजीसीए) द्वारा जारी / मान्य वर्तमान / वैध वाणिज्यिक पायलट लाइसेंस (सीपीएल) होना चाहिए। तकनीकी (इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल) के लिए कुल 60% अंकों के साथ इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए।
इंजीनियरिंग शाखा के लिए नौसेना वास्तुकला या यांत्रिक या समुद्री या मोटर वाहन या मेक्ट्रोनिक्स या औद्योगिक और उत्पादन या धातु विज्ञान या डिजाइन या वैमानिकी या एयरोस्पेस की डिग्री होनी चाहिए।
इलेक्ट्रिक ब्रांच के लिए विद्युत या इलेक्ट्रॉनिक्स या दूरसंचार या इंस्ट्रुमेंटेशन या इंस्ट्रुमेंटेशन और नियंत्रण या इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार या पावर इंजीनियरिंग या पावर इलेक्ट्रॉनिक्स की डिग्री होनी चाहिए।
आयु सीमा क्या है
सामान्य ड्यूटी – 01 जुलाई 1997 से 30 जून 2001 के बीच जन्म (दोनों तिथियां सम्मिलित)
कमर्शियल पायलट एंट्री (सीपीएल-एसएसए): 01 जुलाई 1997 से 30 जून 2003 के बीच जन्म (दोनों तिथियां सम्मिलित)।
तकनीकी (इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल): 01 जुलाई 1997 से 30 जून 2001 के बीच जन्म (दोनों तिथियां सम्मिलित)।