logo

मास्क का इस्तेमाल कम करने लगे हैं भारतीय, ओमिक्रॉन की दस्तक बजा रही है खतरे की घंटी

मास्क का इस्तेमाल कम करने लगे हैं भारतीय, ओमिक्रॉन की दस्तक बजा रही है खतरे की घंटी

द फॉलोअप टीम, डेस्क: 

ओमिक्रॉन वेरिएंट के बढ़ते खतरे के बीच चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक भारत में मास्क का इस्तेमाल घट गया है। ऐसे वक्त में जब विश्व स्वास्थ्य संगठन ने स्पष्ट कहा है कि हमें अभी वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने के साथ-साथ मास्क लगाना भी जरूरी है। ओमिक्रॉन वेरिएंट का खतरा बढ़ता जा रहा है, वैसे में मास्क का इस्तेमाल कम होना चिंताजनक है। 

अभी भी जोखिम वाले स्तर पर हैं हमलोग! 
नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वीके पॉल ने कहा कि जहां तक सुरक्षा क्षमता का सवाल है, हम अब भी जोखिम भरे और अस्वीकार्य स्तर पर काम कर रहे हैं। मास्क का इस्तेमाल कम हो रहा है। हमें ये याद रखना होगा कि टीके और मास्क दोनों ही महत्वपूर्ण हैं। वीके पॉल ने कहा कि हमें वैश्विक स्थिति से सीखना चाहिए। नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने कहा कि मास्क का उपयोग कम होना हमारे लिए वाकई चिंताजनक है। 

ओमिक्रॉन ने वैश्विक स्तर पर परेशान किया! 
वीके पॉल ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन लगातार मास्क के इस्तेमाल में गिरावट को लेकर हमें आगाह कर रहा है। ओमिक्रॉन का वैश्विक परिदृश्य परेशान करने वाला है। हम सब जोखिम भरे और अस्वीकार्य स्तर पर काम कर रहे हैं। हमें ये याद रखना होगा कि टीका और मास्क दोनों ही हमारे लिये महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को समझना होगा कि कोरोना अभी हमारे बीच से गया नहीं है। ये अलग-अलग रूपों में हमारे सामने आ रहा है। प्रोटोकॉल का पालन करके ही इससे बचा जा सकता है। 

दक्षिण अफ्रीका में हुई थी ओमिक्रॉन की पहचान
गौरतलब है कि कोरोना वायरस का ओमिक्रॉन वेरिएंट पहली बार 24 नवंबर को दुनिया के सामने आया। दक्षिण अफ्रीका के एक निजी लैब में इसकी पहचान हुई। उसी दिन दक्षिण अफ्रीकी सरकार ने विश्व स्वास्थ्य संगठन को इस बात से अवगत करवाया। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे चिंता पैदा करने वाला बताया और दुनिया के तमाम देशों को सतर्कता बरतने का निर्देश जारी किया।