logo

इसरो के वैज्ञानिक डॉ. अंगदी रब्बानी बने बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के सलाहकार

4330news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 
श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर (इसरो ) के वैज्ञानिक डॉ. अंगदी रब्बानी बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के सलाहकार बनाए गए हैं। वो BAU में संचालित राष्ट्रीय कृषि उच्च शिक्षा परियोजना के तहत सलाहकार-उद्यान के पद पर अपना योगदान देंगे। डॉ. अंगदी रब्बानी का भारत के अंतरिक्ष बंदरगाह की जैव विविधता का विकास एवं संरक्षण के क्षेत्र में वनीकरण, पौधों के प्रसार के माध्यम से स्वदेशी प्रजातियों का उत्थान, द्वीपों के वनस्पतियों और जीवों का संरक्षण, तटीय आश्रय स्थल में वृक्षारोपण, वन उपज में काजू, अखरोट, आम, यूकेलीएप्टस एवं कैसुरिना के माध्यम से संघ सरकार के लिए राजस्व जुटाने में उल्लेखनीय योगदान रहा है। इसरो के वन पर्यावरण एवं बागवानी विभाग में वैज्ञानिक / एसोसिएट प्रोजेक्ट डायरेक्टर के रूप में उन्‍होंने 32 वर्षो तक सेवा दिया है।

कई अवार्ड से नवाजे जा चुके हैं डॉ. रब्बानी 

डॉ. अंगदी रब्बानी ने चेन्नई स्थित तमिलनाडु विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी केंद्र और ट्रांजिट गेस्ट हाउस, राष्ट्रीय अंटार्टिका एवं महासागर अनुसंधान संस्थान गोवा, टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च पुणे, उदयपुर सौर वेधशाला, स्पेस एप्लीकेशन सेंटर अहमदाबाद, सेंटर फॉर स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी एजुकेशन फॉर एशिया पेसिफिक रीजन और दिल्ली अर्थ स्टेशन में बागवानी विकास के लिए 20 वर्षो तक लगातार  सेवाएं देते रहे हैंं।  फरवरी माह में गुजरात बागवानी एसोसिएशन के सौजन्य से अहमदाबाद में फल एवं फूल शो का भी आयोजन किया।  गुजरात के माननीय राज्यपाल से अनेकों अवार्ड एवं मोमेंटो प्राप्त किया।