द फॉलोअप टीम, रांचीः
जैक के नये अध्यक्ष का चयन हो गया है, जिसके बाद संभावना जताई जा रही है कि दसवीं और बारवी की परीक्षा में आ रही रुकावटें जल्द खत्म हो सकती है। परीक्षा से जुड़े सभी प्रकिया को जल्द से जल्द निपटाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी बीच जैक ने जानकारी दी है कि 10वीं और 12वीं टर्म वन बोर्ड परीक्षा के साथ प्रैक्टिकल परीक्षा भी दो बार ली जाएगी। टर्म वन परीक्षा के बाद फरवरी-मार्च तक छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षा होने की संभावना है।

प्रत्येक विषय के लिए 10 अंक
प्रैक्टिकल परीक्षा में छात्रों को प्रत्येक विषय के लिए 10 अंक निर्धारित होंगे। 40 नंबर की लिखित परीक्षा होगी। 50 प्रतिशत सिलेबस से टर्म टू परीक्षा के दौरान 40 अंकों की लिखित परीक्षा और 10 अंक की प्रैक्टिकल परीक्षा ली जाएगी। जिस विषय में प्रैक्टिकल नहीं है, उनके लिए इंटरनल एसेसमेंट के आधार पर अंक दिए जाएंगे। इसके लिए भी 10 अंक निर्धारित किए गए हैं। 10 अंक प्रैक्टिकल और 40 अंक लिखित परीक्षा को मिलाकर टर्म वन में 50 नंबरों की परीक्षा ली जाएगी।
पहले 20 अंक का होता था प्रैक्टिकल
इससे पहले 20 अंकों की प्रैक्टिकल ली जाती थी, जिसे भी सिलेबस के आधार पर दो भागों में बांट दिया गया है। टर्म वन सिलेबस के आधार पर प्रैक्टिकल परीक्षा ली जाएगी और इसी के आधार पर नंबर दिए जाएंगे। जिला शिक्षा पदाधिकारी एसडी तिग्गा ने कहा कि सिलेबस को 50 प्रतिशत के भागों में बांट दिया गया है। उसी तरह प्रैक्टिकल को बांट दिया गया है,इसलिए दो बार परीक्षा ली जाएगी।