द फॉलोअप टीम, रांची:
झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 12वीं बोर्ड का परिणाम जारी कर दिया। साइंस स्ट्रीम में 86.89 फीसदी, कॉमर्स स्ट्रीम में 90.33 फीसदी आर्ट्स स्ट्रीम में 90.71 फीसदी विद्यार्थी सफल घोषित किए गए। शिक्षा मंत्री जगरन्नाथ महतो ने 12वींबोर्ड का परिणाम जारी किया। गौरतलब है कि इस साल कोरोना महामारी की वजह से ऑफलाइन परीक्षा आयोजित नहीं की गई थी। विद्यार्थियो की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा नहीं ली गई थी। आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर परिणाम जारी किया गया।

किस स्ट्रीम में कितने विद्यार्थियों को मिली कामयाबी
झारखंड इंटर आर्ट्स स्ट्रीम में कुल 2 लाख 9 हजार 234 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 90.71 फीसदी विद्यार्थियों को कामयाबी मिली। फर्स्ट डिवीजन से पास होने वाले विद्यार्थियों की संख्या 52 हजार 177 हैं। 1 लाख 17 हजार 245 विद्यार्थी सेकेंड डिवीजन से पास हुए हैं। 20 हजार 379 विद्यार्थी थर्ड डिवीजन से पास हुए हैं। इंटर आर्ट्स स्ट्रीम में कुल 33 हजार 677 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 90.33 फीसदी विद्यार्थियों को सफल घोषित किया गया है। फर्स्ट डिवीजन से 19 हजार 951 विद्यार्थी सफल हुए। सेकेंड डिवीजन से 9 हजार 987 विद्यार्थी सफल हुए वहीं थर्ड डिवीजन वाले 484 विद्यार्थी हैं।

साइंस स्ट्रीम में 86.89 फीसदी विद्यार्थियों को मिली सफलता
सांइस स्ट्रीम में कुल 88 हजार 445 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 86.89 फीसदी विद्यार्थी पास हुए। फर्स्ट डिवीजन से 56 हजार 445 विद्यार्थी पास हुए। सेकेंड डिवीजन से 19 हजार 927 विद्यार्थी सफल रहे। थर्ड डिवीजन से 218 विद्यार्थी कामयाब हुए।

इन आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कीजिए अपना परिणाम
विद्यार्थी इन आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। jac.jharkhand.gov.in jac.nic.in, jacresults.com, jharresults.nic.in पर विद्यार्थी अपने परिणाम देख सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गुरुवार को जैक बोर्ड ने 10वीं बोर्ड का परिणाम भी जारी किया। 10वीं में कुल 95.93 फीसदी विद्यार्थियों को सफल घोषित किया गया। 10वीं बोर्ड की परीक्षा में 4 लाख से ज्यादा विद्यार्थी पंजीकृत थे। इन सभी का परिणाम आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर जारी किया गया।