द फॉलोअप टीम, रांची:
कोरोना के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर कहीं झारखंड सरकार भगवान भरोसे तो नहीं है। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि तथ्य कहता है। मिली जानकारी के मुताबिक झारकंड में कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट की जांच की सुविधा नहीं है। ओमिक्रॉन का मामला सामने आने के बाद स्थित कितनी बुरी है इसका पता इस बात से लगाया जा सकता है कि यहां नए वैरिएंट की जांच के लिए जीनोम सिक्वेंसिंग मशीन नहीं है। गौरतलब है कि किसी भी नये वैरिएंट की पहचान जीनोम सिक्वेंसिंग मशीन से ही की जा सकती है। लेकिन वो यहां नहीं है।
रिम्स में भी जीनोम सिक्वेंसिंग की सुविधा नहीं
झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में भी इसकी सुविधा नहीं है। वायरस की जांय के लिए सैंपल को भुवनेश्वर भेजा जाता है। मामले में रिम्स के पीआरओ डॉ. डी सिन्हा ने कहा कि कोविड को लेकर तैयारियां जोरों पर है। रिम्स के ट्रामा सेंटर के साथ वाले अस्थायी कोविड अस्पताल में ऑक्सीजन युक्त 100 बेड लगाया गया है। उन्होंने कहा कि जीनोम सिक्वेंसिंग मशीन की खरीद 1 महीने में करने पर सहमति बनी है। जल्दी ही मशीन खरीदी जायेगी।

केंद्र सरकार ने खरीद के लिए मुहैया कराया फंड
भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा का कहना है कि कोविड की तीसरी लहर की संभावना के बीच केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को विशेष निर्देश दिया है। मेडिकल उपकरण की खरीद के लिए पंड भी दिाय गया है। इसके बावजूद राज्य सरकार इसे खरीदने में लापरवाही बरत रही है। वैक्सनेशन का सेंकेड डोज भी महज 30 फीसदी लोगों को ही लग पाया है। ओमिक्रॉन वैरिएंट के साथ-साथ तीसरी लहर का खतरा वाकई परेशान करने वाला है।
बीजेपी और कांग्रेस में तेज हुई जुबानी जंग
वहीं सत्ताधारी पार्टी कांगेस के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि राज्य सरकार इसे लेकर गंभीर है। लोगों की जान सुरक्षित रहे इसको लेकर हर मुमकिन कोशिश की जा रही है। उन्होने कहा कि बीजेप को अपने गिरा मे झांकना चाहिए कि केंद्र सरकार ने क्या किया। महामारी को शुरुआत में रोकने के लिए क्या कदम उठाये गये।