logo

झारखंड कांग्रेस ने की लखीमपुर खीरी हिंसा की निंदा, बीजेपी पर लगाया तानाशाही का आरोप

13493news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची: 

लखीमपुर खीरी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। झारखंड कांग्रेस के नेताओं ने भी मामले में प्रतिक्रिया दी है। झारखंड कांग्रेस ने प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी की निंदा की है। वित्त सह खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने लखीमपुर खीरी में किसानों की दर्दनाक मौत की निंदा की। डॉ. उरांव ने कहा कि प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी केंद्र तथा यूपी सरकार के तानाशाही रवैये को दर्शाता है। डॉ. उरांव ने कहा कि बीजेपी की हुकूमत लोकतंत्र पर प्रहार कर रही है। 

बीजेपी सरकार का अत्याचार नहीं भूलेगा देश! 
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि किसानों पर बीजेपी सरकार ने जो अत्याचार किया है उसे देश कभी नहीं भूलेगा। किसानों के हत्यारों को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी। आलोक दूबे ने कहा कि शर्मनाक घटना के खिलाफ कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री प्रियंका गांधी को रोकने की कोशिश और सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ की गई मारपीट बीजेपी सरकार के तानाशाही रवैये को दर्शाती है। ये स्थिति काफी भयावह है। 

लखीमपुर हिंसा की घटना बीजेपी की साजिश है!
पूर्व प्रवक्ता लालकिशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि बीजेपी हुकूमत ने अपने हक और अधिकार के लिए संघर्षरत किसानों को रौंद दिया है। बीजेपी अन्नदाताओं को न्याय की लड़ाई लड़ने से नहीं रोक पाएगी। उन्होंने कहा की गांधीजी के रास्ते पर चलते हुए अधिकारों की लड़ाई जारी रखी जायेगी। पूर्व प्रवक्ता डॉ. राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि लखीमपुर खीरी के साजिशकर्ता कौन हैं। वहां जो हुआ वो बीजेपी की साशिश है। यूपी की डायर सरकार के खिलाफ आवाज उठाने की जरूरत है।

इसे भी पढ़िये: 

राष्ट्रीय खेल घोटाला मामले में तात्कालीन एनजीओसी के कार्यकारी अध्यक्ष आरके आनंद ने सरेंडर किया

कांड्रा से गुमशुदा मनीष अग्रवाल के परिजनों से मिले स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता