logo

रांची के धुर्वा में खुलेगा झारखंड का पहला NIA का थाना

3566news.jpg


द फॉलोअप टीम, रांची:

राज्य में नक्सिलयों और टेरर फंडिंग मामले में लगातार NIA मामला दर्ज कर अपनी जांच कर रही है। लेकिन झारखंड में अबतक एनआईए का एक भी थाना नहीं था। राज्य की हेमंत सोरेन की सरकार ने बुघवार को हुई कैबिनेट बैठक में ये निर्णय लिया है कि NIA का थाना गठित किया जायेगा। यहां अब सभी जिलों से संबंधित शिकायतें दर्ज हो सकेंगी।

NIA के विशेष न्यायालय के गठन को मंजूरी

इससे पहले 27 अगस्त 2020 को झारखंड की राजधानी में रांची में राष्ट्रीय जांच एजेंसी के विशेष न्यायालय के गठन को मंजूरी सरकार ने दी थी। आतंकवादी या वामपंथी उग्रवादी से संबंधित मामलों की सुनवाई के लिए रांची में सीबीआई की तर्ज पर एनआईए का विशेष न्यायालय होगा।

एनआईए शाखा कार्यालय का हो चुका है उद्घाटन

पांच नवंबर 2020 को राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने झारखंड की राजधानी रांची में एक नए शाखा कार्यालय का उद्घाटन किया था। एनआईए के महानिदेशक वाई सी मोदी ने झारखंड के पुलिस महानिदेशक एम वी राव और राज्य प्रशासन और केंद्रीय एजेंसियों के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में इस कार्यालय का उद्घाटन किया गया था। आपको बता दें कि एनआईए ने जून 2017 में रांची में एक कैंप कार्यालय स्थापित किया था।