logo

झारखंड सरकार ने सभी सेवा और पदों के प्रमोशन पर लगाई रोक

3584news.jpg


द फॉलोअप टीम रांची:

झारखंड सरकार की सभी सेवाओं और पदों में प्रमोशन पर अगले आदेश तक के लिए तत्काल रोक लगा दी गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यह निर्णय अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति के प्रोन्नति के मामले से संबंधित विधानसभा की विशेष समिति की बैठक में लिया। कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने इस संबंध में पत्र भी जारी कर दिया है। वहीं सभी विभागीय प्रमुखप्रमंडल के आयुक्त और जिलों के उपायुक्तों को इस बाबत निर्देश जारी कर दिए गए।

विधानसभा के विशेष समिति के सदस्यों के साथ की चर्चा

मुख्यमंत्री ने अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति के पदाधिकारियों और कर्मचारियों के प्रोन्नति के मामले से संबंधित विधानसभा की विशेष समिति के सदस्यों के साथ बैठक में विचार-विमर्श किया। सदस्यों ने मुख्यमंत्री को अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति के पदाधिकारियों और कर्मचारियों  को सरकार द्वारा बनाए गए नियमों एवं निर्देशों के अनुकूल प्रोन्नति देने  को लेकर प्रस्ताव एवं प्रतिवेदन सौंपा। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में जल्द ही ठोस निर्णय लेने की बात कही है।