logo

झारखंड में इस विधि से मिलेगी सरकारी नौकरी, हेमंत सरकार करने जा रही है प्रावधानों की स्टडी

झारखंड में इस विधि से मिलेगी सरकारी नौकरी, हेमंत सरकार करने जा रही है प्रावधानों की स्टडी

द फॉलोअप टीम, रांचीः
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। झारखंड सरकार देश के 9 राज्यों की नियुक्ति नियमावलियों में ग्रुप-सी के लिए किए गए प्रावधानों का अध्ययन करने वाली है। टीम संबंधित राज्यों में जाकर नियुक्ति नियमावलियों के प्रावधानों का अध्ययन करेगी और उसकी प्रतिलिपि सरकार को देगी। कार्मिक विभाग ने रविवार को आदेश जारी कर दिया है। 

इन राज्यों में होगा अध्ययन 
मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने 9 राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिख कर सरकार के निर्णय से वाकिफ कराया है। बताया है कि उनके राज्य में प्रावधानों के अध्ययन के लिए दो-दो अधिकारी जायेंगे। उन अधिकारियों का जानकारी उपलब्ध कराने में सहयोग करें। टीम नियमावली के अध्ययन के लिए  राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, हिमाचल , छत्तीसगढ़ व तमिलनाडु जाने वाली है।

झारखंड से बोर्ड करना अनिवार्य 
गौरतलब है कि झारखंड सरकार ने अगस्त में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों पर नियुक्ति के लिये झारखंड के मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों से दसवीं और बारहवीं पास होना अनिवार्य किया है। सरकार की ओर जेएसएससी की परीक्षा संचालन नियमावली में किये गये संशोधन को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। इसलिए झारखंड सरकार विभिन्न राज्यों में नियुक्ति नियमावली में ग्रुप सी के लिए किए गए प्रावधानों की अध्ययन करना चाहती है और कोर्ट में दी गई चुनौती से संबंधित जानकारी भी मांगी है।