द फॉलोअप टीम, रांची:
झारखंड के सबसे बड़े मानव तस्कर पन्नालाल द्वारा आयोजित पार्टियों में प्रदेश के कई बड़े नेता और मंत्री शामिल होने जाते थे। पन्नालाल में पूछताछ में कई चौंकाने वाला खुलासा किया है। पन्नालाल में पूछताछ में खुलासा किया है कि दिल्ली में आयोजित उसकी पार्टियों में कई प्रदेशों के नेता और विधायक शामिल होते थे। पूछताछ में पन्नालाल ने ये भी बताया कि वो जिन परिवारों को घरेलू कामकाज के लिए लड़कियां मुहैया करवाता था उनसे 40-50 हजार रुपये सालाना कमीशन वलूसता था।
कई विधायक और नेता जांच के घेरे में
गौरतलब है कि मानव तस्करी के आरोपी पन्नालाल के खुलासे के बाद कई नेता और विधायक भी जांच के घेरे में आ सकते हैं। बता दें कि पन्नालाल के पास अकूत संपत्ति का भी पता चला है। फिलहाल प्रवर्तन निदेशालय ने उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, पन्नालाल ने झारखंड और ओडिशा सहित अन्य राज्यों से 5 हजार से ज्यादा लड़कियों को दिल्ली में घरेलु कामकाज पर लगाने की बात स्वीकार की है। वो झारखंड और ओडिशा से युवतियों को बेहतर जिंदगी और ज्यादा पैसे दिलाने का लालच देकर दिल्ली ले जाता था।

लड़कियों को अच्छी जिंदगी का झांसा
पन्नालाल ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वो लड़कियों को बेहतर जिंदगी और ज्यादा पैसे दिलाने का लालच देकर दिल्ली ले जाता था। वहां उन लड़कियों को मुश्किलों के दलदल में धकेल देता था। पन्नालाल का मानव तस्करी का काला धंधा पंजाब, हरियाणा और यूपी जैसे राज्यों में फैल गया था। पन्नालाल ने बकायदा प्लेसमेंट एजेंसी खोल रखी थी। इसके जरिये वो युवतियों को आकर्षक रोजगार और अच्छी जिंदगी का झांसा देते था। उनसे कमीशन के तौर पर पैसा भी लेता था। वो रोजगार मेला तक आयोजित कराता था।
प्लेसमेंट सेल का आयोजन करता था
गौरतलब है कि प्लेसमेंट एजेंसी के जरिये अपना रूतबा बनाने के लिए पन्नालाल व्यापक पैमाने पर कार्यक्रमों का आयोजन करता था। वो इन कार्यक्रमों में नेताओं, मंत्रियों और विधायकों को आमंत्रित करता था। उसके बुलावे पर कई मंत्री तक इन कार्यक्रमों में शामिल हो चुके हैं। अन्य प्रदेशों के साथ-साथ झारखंड के नेता-मंत्री भी पन्नालाल के कार्यक्रम में शरीक हो चुके हैं।