logo

झारखंड को मिलने जा रहा है 3 एक्सप्रेस-वे का तोहफा, जानिए! कौन से जिलों को होगा लाभ

झारखंड को मिलने जा रहा है 3 एक्सप्रेस-वे का तोहफा, जानिए! कौन से जिलों को होगा लाभ

द फॉलोअप टीम, रांची: 

भारत में ढांचागत बदलाव को लेकर केंद्र सरकार कई तरह के अभियान चला रही है। सागरमाला योजना, भारतमाला प्रोजेक्ट, गति-शक्ति योजना जैसे कई कार्यक्रमों के जरिये इसे धरातल पर उतारने की की कोशिश है। इसी कड़ी में झारखंड में 2 नये एक्सप्रेस वे का निर्माण करवाया जायेगा। ये भारत सरकार की भारत माला प्रोजेक्ट के तहत किया जा रहा है। 

ओडिशा के संबलपुर तक बनेगी सड़क
गौरतलब है कि पहला एक्सप्रेस वे ओडिशा के संबलपुर से रांची तक बनेगा। इसकी कुल लंबाई 146.2 किमी होगी। दूसरा छत्तीसगढ़ के रायपुर से गुमला-रांची होते हुए धनबाद तक बनेगा। इससे ओरमांझी से गोला होते हुए बोकारो तक एक्सप्रेस सड़क योजना है। इसकी कुल लंबाई 700 किमी होगी। इसके अतिरिक्त रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस वे भी है जो बिहार से चलकर झारखंड में प्रवेश कर पश्चिम बंगाल के हल्दिया तक जायेगी। ये सब भारत माला परियोजना का हिस्सा होगा। 

राष्ट्रीय कनेक्टिविटी को मिला आयाम
भारत सरकार द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक झारखंड की कनेक्टिविटी को नया आयाम देने वाली ये सड़क परियोजना ग्रीन फील्ड प्रोजेक्ट के रूप में तैयार होंगी। इसके तहत फोरलेन सड़क बनेगी। ये सड़कें खे-खलिहानों से होकर गुजरेंगी। इस सड़क में कम से कम घुमावदार मोड़ होंगे। संबलपुर से रांची तक ग्रीन फील्ड प्रोजेक्ट की लंबाई 146.2 किमी होगी। 

2 चरणों में बनकर पूरी हो जाएगी सड़क
ये एक्सप्रेस ओडिशा के लिट्टीबेड़ा में ये सड़क शुरू होगी जो झारखंड के खूंटी जिला होते हुए रांची के आउटर रिंग रोड आकर मिलेगी। सड़क में घुमाव कम हो इसके लिए खेतों से होते हुए नयी सड़क निकाली जायेगी। इस सड़क को फोर और छह लेन बनाने की योजना है। भारत सरकार की भारत माला प्रोजेक्ट के तहत रायपुर से गुमला-रांची होते हुए धनबाद तक बनने वाली सड़क योजना के अंतर्गत ओरमांझी से गोला होते हुए स़ड़क योजना को ग्रीन फील्ड में शामिल किया जा रहा है। ये सड़क पूरी तरह से नई होगी। ओरमांझी से गोला होते बोकारो तक जाने वाली सड़क 2 चरणों में बनेगीं।