logo

गुड गवर्नेंस इंडेक्स में झारखंड का 10 सेक्टर में से 7 में अच्छा प्रदर्शन, गुजरात रहा अव्वल

गुड गवर्नेंस इंडेक्स में झारखंड का 10 सेक्टर में से 7 में अच्छा प्रदर्शन, गुजरात रहा अव्वल

द फॉलोअप टीम, रांचीः

केंद्र सरकार ने शनिवार को गुड गवर्नेंस इंडेक्स 2020-21 जारी किया। सूची में गुजरात पहले, महाराष्ट्र दूसरे और गोवा तीसरे स्थान पर रहा। 20 राज्यों के गुड गवर्नेंस इंडेक्स में सुधार हुआ है। झारखंड ने भी जीजीआई 2019 की तुलना में इस बार 12.6 फीसदी की वृद्धि की है।  10 सेक्टर में से 7 में राज्य का प्रदर्शन अच्छा रहा है। राज्य में क्रॉप इंश्योरेंस, दूध का उत्पादन, कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, मानव संसाधन विकास, सामाजिक कल्याण और विकास के क्षेत्र में प्रदर्शन पहले से बेहतर है। 

गौरतलब है कि सार्वजनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाओं में गोवा पहले और बिहार दूसरे स्थान पर है। इस सूची को जारी करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि लोग लंबे समय से सुशासन का इंतजार कर रहे थे। पिछले सात साल में मोदी सरकार ने सुशासन देने का काम किया है। वर्ष 2019 में जारी इंडेक्स की तुलना करें तो गुजरात ने 12 फीसदी से अधिक और गोवा ने 25 फीसदी की वृद्धि की है। वहीं उत्तर प्रदेश ने 9 फीसदी की वृद्धि की है। 

कुछ चीजों में बिहार बेहतर 
कुछ मामलो में बिहार का प्रदर्शन अच्छा रहा है जैसे मानव संसाधन विकास, सामाजिक कल्याण और विकास, दूध का उत्पादन, क्रॉप इंश्योरेंस आदि में। वहीं सार्वजनिक स्वास्थ्य, सार्वजनिक बुनियादी ढांचे और उपयोगिता के क्षेत्र में दोनों ही राज्य की स्थिति खराब है। वाणिज्य और उद्योग क्षेत्र में उत्तर प्रदेश को पहला स्थान मिला है, जबकि सामाजिक कल्याण और विकास के साथ न्यायपालिका और आम लोगों की सुरक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया है।

 

गुजरात ओवरऑल सबमें अच्छा 
जीजीआई 2021 ढांचे में 10 सेक्टर और 58 संकेतक शामिल हैं। गुजरात ने आर्थिक शासन, मानव संसाधन विकास, सार्वजनिक बुनियादी ढांचे और उपयोगिताओं, सामाजिक कल्याण व विकास और न्यायपालिका और सार्वजनिक सुरक्षा सहित 10 में से पांच क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन किया है। महाराष्ट्र ने कृषि और संबद्ध क्षेत्र, मानव संसाधन विकास, सार्वजनिक बुनियादी ढांचे और उपयोगिताओं और सामाजिक कल्याण और विकास में अच्छा प्रदर्शन किया है।