logo

कोडरमा जिला जेएमएम बैठक में कहा गया, कार्यकर्ता और नेता विकास के लिए प्रतिबद्ध

10552news.jpg
द फॉलोअप टीम, कोडरमा:
झारखण्ड मुक्ति मोर्चा कोडरमा जिला समिति की बैठक झुमरीतिलैया ब्लॉक मैदान के समीप बुधवार को संपन्न हुई।  बैठक की अध्यक्षता जिला सचिव कामेशवर माहतो ने की। वहीं झुमरीतिलैया संचालक झामुमो नगर अध्यक्ष दीपक विश्वकर्मा ने बैठक में 7 बिंदु पर चर्चा की। मौके पर कामेश्वर माहतो ने कहा कि संगठन विस्तार को लेकर सदस्यता अभियान चलाया जाएंगे। आने वाले नगर निकाय चुनाव में, झुमरीतिलैया ब्लॉक मैदान के हरेक प्रत्यशी की जीत पक्की है।  साथ ही झामुमो सभी बेरोजगारों मजदूरों के साथ है। कोडरमा जिला समिति हर सम्भव कार्य में तत्पर है। 




तेज गति विकास हो रहा 
दीपक विश्वकर्मा ने कहा कि हेमन्त सरकार में बड़े पैमाने पर कल्यणकारी योजनाए चला रहें है। उनके नेतृत्व में झारखण्ड का बहुत ही तेज से विकास हो रहा है। इस कोरोना काल में भी उन्होंने बहुत ही अच्छा कार्य किया। बैठक में जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा निर्मला तिवारी, बुद्दिजीवी मोर्चा जिला अध्यक्ष गोविंद  प्रसाद बिहारी, जिला उपपध्यक्ष संजय साजन, अनिल बर्णवाल, सलीम अंसारी,  अजय कृष्ण, महेश बर्मा, राजकुमार यादव,  दिलीप चंद्रवंशी, बिरेंदर मिश्रा, जयनगर प्रखण्ड अध्यक्ष अशोक सिंह, नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा चम्पा तिवारी, अजय चौधरी रामस्वरूप यादव, सुनैना तिवारी, मेनकी देवी  सोनू कुमार राणा, उमेश दास, मुरली मोदी, मदवा देवी, शांति देवी ,महेश यादव, निर्मला देवी। वार्ड अध्यक्ष उषा देवी, मोहमद अफताब, संतोष कुमार, बैजनाथ यादव, अनिल राय,महेंद्र यादव, दीपक सिंह, चुरू माहतो आदि मौजूद रहें।