logo

JMM ने जारी की केंद्रीय समिति की नई सूची, जानिए किसे मिला कौन सा पद

16686news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांचीः
जेएमएम की नई केंद्रीय समिति के सदस्यों की सूची जारी कर दी गई है। जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन के हस्ताक्षर से जारी सूची में कुल 246 सदस्य शामिल हैं। सूची में बिहार, बंगाल, ओडि़शा के प्रतिनिधि भी शामिल हैं। गौरतलब है कि मोर्चा के 12वें महाधिवेशन में केंद्रीय समिति के सदस्यों का नाम घोषित करने जिम्मेदारी शिबू सोरेन और सीएम हेमंत सोरेन को दी गयी थी। बता दे कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और शिबू सोरेन दुमका से केंद्रीय समिति के सदस्य चुने गए हैं। सदस्यों की सूची रविवार को ही जारी कर दी गई । 


रांची से ये सदस्य चुने गये 
विनोद कुमार पांडेय, सुप्रियो भट्टाचार्य, नंद किशोर मेहता, अशोक कुमार सिंह, अभिषेक प्रसाद पींटू, मनोज कुमार पांडेय, अमीत कुमार महतो, महुआ माजी, सुशीला एक्का, समनुर मंसुरी, मधु मंसुरी, पवन जेडिया, चिंतामणि सांगा, सुनील श्रीवास्तव, विकास सिंह मुंडा।


दुमका से ये सदस्य चुने गये 
शिबू सोरेन, हेमंत सोरेन, नलिन सोरेन, बसंत सोरेन, विजय कुमार सिंह, सीता सोरेन, शिव कुमार बास्की, अशोक कुमार, आलोक सोरेन, जोसेफ हेम्ब्रम, सुनीता मरांडी, निशीत वरण गोलदार, अब्दुल सलाम अंसारी, सविता टुडू।