द फॉलोअप टीम, रांचीः
जेपीएससी सांतवीं से लेकर दसवीं तक के पीटी रिजल्ट पर कथित रूप से गड़बड़ी को आरोप लगे हैं। अभ्यर्थियों द्वारा लगतार आरोप लगाया जा रहा है कि पीटी में वैसे लोगों को भी पास कर दिया गया है जो योग्य नहीं हैं। इसी बीच झारखंड लोक सेवा आयोग ने शनिवार को पीटी परीक्षा में पास 49 अभ्यर्थियों का रिजल्ट रद्द कर दिया है। इनमें से 38 अभ्यर्थी साहिबगंज और लोहरदगा जिले के उन 2 परीक्षा केंद्र से संबंधित है, जहां क्रमवार तरिके से अभ्यर्थियों को पास कर दिया गया है। साथ ही 11 अन्य अभ्यर्थियों के परिणाम भी रद्द किए गए हैं।
मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं हो पाऐंगे
जेपीएससी के सचिव ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। सचिव ने बताया कि पीटी में 57 अभ्यर्थियों की एक-एक ओएमआर सीट नहीं मिली थी। जबकि इनकी हाजिरी दर्ज थी। 49 का औपबंधिक रूप से परिणाम जारी किया गया था जबकि विभिन्न कारणों से आठ को मेंस सफल घोषित नहीं किया गया था। मामले की जांच की गई और अभ्यर्थियों को ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी लेकर बुलाया गया। आयोग ने अपनी जांच पूरी कर ली है और जांच में इन 49 अभ्यर्थियों को क्वालीफाई योग्य नहीं पाया गया इसके बाद यह कार्रवाई की गई अब यह लोग मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे।

जांच के नाम पर लिपापोती
झारखंड स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो और वहां सचिव मनोज यादव ने आरोप लगाया है कि बिना कॉपा जांचे ही अभ्यर्थियों को पास कर दिया गया। अगर सभी की कॉपी की जांच होती तो कम अंक वाले अभ्यर्थी पास नहीं होते। आयोग जांच के नाम पर सिर्फ लीपापोती कर रहा है । अगर सच में आयोग ने कमेटी बनाई थी तो वार्ता के लिए आंदोलनकारी प्रतिनिधिमंडल को सूचना नहीं दी गई। सूचना वेबसाइट पर भी जारी नहीं की गई। यूनियन ने पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।
गड़बड़ी करने वाला कैसे करेगा इसकी जांच!
अभ्यर्थियों ने कहा कि आयोग खुद की गड़बड़ी की जांच खुद कर रहा है। छात्र नेता ने कहा कि पीटी परीक्षा में भारी गड़बड़ी हुई। बिना कॉपी जांचे रिजल्ट घोषित किया गया। परीक्षा में शामिल नहीं होने वाले छात्रों को भी पास कर दिया गया। छात्रों को जो कॉपी दी गई उसकी सील पहले ही खोल दी गई थी। परीक्षा को रद्द किया जाना ही न्याय-संगत होगा। अभ्यर्थियों ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की। कहा कि परीक्षा दोबारा पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ भ्रष्टाचार मुक्त किया जाये। 13 दिसंबर को हजारीबाग में भी 1 दिवसीय धरना की बात कही गई है। 15 दिसंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में छात्रों का महाजुटान होगा।
इन अभ्यर्थियों के रिजल्ट किया गया रद्द :-
5205820, 52236876, 52236878, 52236879, 52236880, 52236881, 52236882, 52236884, 52236887, 52236888, 52236889, 52236890, 52236891, 52236892, 52236893, 52236894, 52236895, 52236896, 52236897, 52236898, 52236899, 52236900, 52236901, 52236902, 52013103, 52031738, 52087981, 52087985, 52117539, 52299082, 52321845, 52342865, 52342866, 52342867, 52342868, 52342869, 52342870, 52342871, 52342874, 52342876, 52342877, 52342878, 52342879, 52342880, 52342881, 52342883, 52342884, 52342885, 52342886.