logo

अभ्यर्थियों का 32 वें दिन भी आंदोलन जारी,  कहा- जेपीएससी को राजनीति का अखाड़ा न बनाएं

अभ्यर्थियों का 32 वें दिन भी आंदोलन जारी,  कहा- जेपीएससी को राजनीति का अखाड़ा न बनाएं

द फॉलोअप टीम, रांचीः
सातवीं से दसवीं जेपीएससी रद्द करने की मांग को लेकर जेपीएससी अभ्यर्थियों का आंदोलन बापू वाटिका के सामने 32 वें दिन भी जारी रहा। अभ्यर्थियों ने कहा कि मेधावी छात्रों के चयन को लेकर छात्रों आंदोलन को राजनीति अखाड़ा ना बनाया जाय, छात्रों के हित के लिए पक्ष-विपक्ष सबको एक साथ निर्णय लेना चाहिए। सातवीं से दसवीं जेपीएससी में हुए घोटाले के विरूद्ध यह आन्दोलन जारी है और पीटी परीक्षाफल रद्द होने तक संघर्ष जारी रहेगा।  


 

सरकार और अमिताभ चौधरी मिले हैं 
छात्रों ने कहा कि एक तरफ बिना केरेक्टर सर्टिफिकेट के छात्रों को चपरासी का नौकरी नहीं दी जाती है। वहीं दूसरी तरफ राज्य की सबसे बड़ी संस्था जेपीएससी के चेयरमैन उस व्यक्ति को बनाया गया है ।जिस पर ना जाने कितने ही आरोप हैं। अनेक गंभीर आरोप के बावजूद कांग्रेस पार्टी जेपीएससी चेयरमैन को क्लीन चिट देने  में लगी है। इसके पीछे अमिताभ चौधरी और कांग्रेस पार्टी और हेमंत सरकार का गहरा संबंध हैं। 


सरकार अन्याय कर रही 
जेपीएससी में छात्रहित में काम करने के बजाय जेपीएससी को राजनीतिक आखाड़ा बनाया जा रहा है, ऐसे में झारखंडी बनने का सपना, बिरसा मुंडा का सपना, झारखंड आंदोलनकारियों का अरमान पूरा नहीं हो सकता है। यह सरकार छात्रों के साथ अन्याय कर रही है । झामुमो गलत कर रही है तो कांग्रेस उसको क्लीन चिट दे रही है।  प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आंदोलन मांग पूरी होने तक जारी रहेगा। मौके पर छात्र नेता मनोज यादव, प्रवीण चौधरी, देवेंद्र नाथ महतो, कहकशा कमाल, मनीष मिश्रा, अभिनव कुमार, भारती कुमारी, सोनू कुमार, पवन कुमार,  कुणाल प्रताप मौजूद रहे।