द फॉलो अप टीम, रांची:
सोमवार को झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा होने लगा। जेपीएससी परीक्षा की जांच सीबीआई से कराने की मांग विपक्ष के विधायक शोर कर रहे हैं। भाजपा और आजसू के विधायक वेल में पहुंचकर हंगामा कर रहे हैं। सभी विपक्षी विधायक स्पीकर पर इस बात का दबाव बना रहे हैं कि जेपीएससी विवाद का समाधान हो। इसमें भारी गड़बड़ी हुई है, ऐसे में सीबीआई जांच जरूरी है।
स्पीकर के आग्रह के बावजूद हंगामा जारी
विधानसभा स्पीकर रविन्द्र नाथ महतो के आग्रह के बावजूद मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा के विधायक वेल में हंगामा कर रहे हैं। जेपीएससी पीटी परीक्षा रद्द करने और जेपीएससी के चैयरमैन अमिताभ चौधरी को बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं। वेल में पहुंचे भाजपा के विधायक नारेबाजी कर रहे हैं।

हेमंत सोरेन के खिलाफ नारेबाजी
भाजपा के विधायक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। जेपीएससी में हुई गड़बड़ी के लिए वह सीएम को ठहराते हुए उनसे इस्तीफा मांग रहे हैं। सदन में लगातार हंगामा जारी है।