द फॉलोअप टीम, रांचीः
कांके विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति के विधायक के लिए आरक्षित है। फिलहाल कांके के विधायक समरी लाल है। अब चर्चा है कि समरी लाल की विधायकी छीन सकती है। क्योकि वह जिस वाल्मीकि जाति से आते हैं, वह झारखंड की अनुसूचित जातियों की सूची में है ही नहीं।

राजस्थान से आये हैं समरी लाल
रांची और बड़गाई अंचल के अंचलाधिकारी की रिपोर्ट और जाति छानबीन समिति के अनुसार समरी लाल राजस्थान से आकर यहां बसे हैं। वह वहां की अनुसूचित जाति से है। इसको को लेकर संशय बना हुआ है। इनका जाति प्रमाणपत्र 2009 में जारी किया गया था। अगर इस मामले में आगे भी छानबीन होती है तो समरी लाल से उनका हद छीना जा सकता है। ऐसी स्तिथी में कांके विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होगा।
111975 वोट मिले थे
2019 समरीलाल ने कांग्रेस के प्रत्याशी सुरेश बैठा को पटखनी देते हुए 22540 मतों से हराया था। समरी लाल को 111975 जबकि सुरेश बैठा को 89435 वोट मिले थे। भाजपा पार्टी ने समरी लाल को सीटिंग विधायक जीतू चरण राम का टिकट काटकर उम्मीदवार बनाया था। तीसरे राउंड में समरी लाल को 15857 वोट मिले थे। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुरेश बैठा को 9580 मत प्राप्त हुए थे। पहले राउंड में उन्हें 5841 वोट मिले, जबकि सुरेश बैठा 3528 वोट मिले थे।