logo

एक दूजे के हुए कटरीना कैफ और विक्की कौशल 

एक दूजे के हुए कटरीना कैफ और विक्की कौशल 

द फॉलोअप टीम, जयपुर:

सवाई माधोपुर के सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा में आखिर चर्चित अभिनेत्री कटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल परिणय सूत्र में बंध गए। इनकी शादी की चर्चा काफी दिनों से चल रही थी। इस पर विराम लगाते हुए दोनों ने आज संग-संग सात फेरे ले लिए।


 

इसके गवाह  बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्रिटी बने।कटरीना ने लाल रंग का जोड़ा पहना तो वहीं विक्की ने क्रीम कलर की शेरवानी में फेरे लिए।

 

 

हिंदू रीति- रिवाज से हुई शादी
कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी हिंदू रीति- रिवाज से हुई। बॉलीवुड की  हस्तियां शाही शादी में शरीक होने राजस्थान के सिक्स सेंस रेजॉर्ट पहुंची। इनमें अभिनेता अक्षय कुमार, अर्जुन कपूर और सारा अली खान आदि शामिल रहे।

 


 

बंदिश के बावजूद तस्वीरें आई सामने
दूल्हा और दुल्हन के फोटो, वीडियो कैप्चर ना हो इसके लिए महल और खिड़कियों को काले कपड़े से कवर किया गया है। इसके बावजूद तस्वीरें सामने आ गई हैं।