logo

मंत्री सत्यानंद भोक्ता की फिसली जुबान, धनबाद में जगरन्नाथ महतो को कहा 'पूर्व शिक्षा मंत्री'

16407news.jpg

द फॉलोअप टीम, धनबाद: 

नेताओं की जुबान फिसलना कोई नहीं बात नहीं है। इस बार जुबान फिसली है झारखंड के श्रम एवं रोजगार मंत्री सत्यानंद भोक्ता की। धनबाद में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मौजूदा शिक्षा मंत्री जगरन्नाथ महतो को पूर्व मंत्री कह दिया। गौरतलब है कि सत्यानंद भोक्ता अपने भाषण में इतना खो गये कि होश ही नहीं रहा कि जगरन्नाथ महतो अब भी कैबिनेट में उनके सहयोगी हैं राज्य के शिक्षा मंत्री हैं। 

कार्यक्रम को लेकर सत्यानंद भोक्ता की राय
बाद में मीडिया को संबोधित करते हुए मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि कार्यक्रम काफी अच्छा रहा। राज्य में गठबंधन की सरकार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही है। गरीबों के विकास के लिए अलग-अलग कल्याणकारी योजनायें चलाई जा रही हैं। धनबाद के तोपचांची में एक इंस्टीट्यूट के कार्यक्रम में झारखंड सरकार में मंत्री सत्यानंद भोक्ता और मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने भाग लिया। कार्यक्रम में टुंडी विधायक मथुरा महतो भी शामिल हुये। यहीं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सत्यानंद भोक्ता ने जगरन्नाथ महतो को पूर्व शिक्षा मंत्री कह दिया। 

कार्यक्रम में फिसली सत्यानंद भोक्ता की जबान
कार्यक्रम को संबोधित करते हुये सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि राज्य में कई कल्याणकारी योजनायें चलाई जा रही हैं। पहले जो नहीं हुआ वो इन 2 वर्षों में हो रहा है। झारखंड में आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम चलाया जा रहा है। पंचायतों को इसका सीधा लाभ मिल रहा है। 29 दिसंबर को सरकार के 2 साल पूरे हो जायेंगे। लोगों को रोजगार मिलेगा। नियमावली में संसोधन किया गया है। बेरोजगारी भत्ते पर मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि ये मेरे विभाग का मसला है। इस पर होमवर्क किया जा रहा है। 

तोपचांची झील के विकास के लिए चल रही है बात
मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने कहा कि विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने अच्छी पहल की है। हम लोगों को इससे सीख लेनी चाहिए जो लोग सक्षम हैं उनको संस्थान खोलना चाहिए। तोपचांची झील के बाबत सवाल पूछने पर हफीजुल अंसारी ने कहा कि वे मदरसे के एक कार्यक्रम को लेकर तोपचांची झील गये थे। झील के विकास पर बात चल रही है। कहा कि खिलाड़ियों को निखारा जायेगा।