logo

OTT के दीवानों..कुर्सी की पेटी बांध लो! इस महीने रिलीज होने वाली है कई रोमांचक वेबसीरीज

OTT के दीवानों..कुर्सी की पेटी बांध लो! इस महीने रिलीज होने वाली है कई रोमांचक वेबसीरीज

द फॉलोअप टीम, मुंबई: 

दिसंबर में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बहुत सारी वेबसीरीज रिलीज होने वाली है। कुछ सीरीज तो वैसी हैं जिसका इंतजार लोग काफी लंबे समय से कर रहे हैं। मनी-हाईस्ट की पहली सारी सीरीज हिट रही। लोग 5वें सीजन का इंतजार कर रहे हैं। इस महीने कई और मजेदार वेबसीरीज रिलीज होने वाली है। यहां आपको बताते हैं कि आप कौन सी सीरीज देख सकते हैं। 


मिन्नल मुरली- मिन्नल मुरली इसे हिंदी, तेलगु, मलयालम, कन्नड़ और तमिल में 24 दिसंबर को रिलीज किया जायेगा।

डीकपल्ड - नेटफ्लिक्स पर आर माधवन और सुरवीन चावला की यह फिल्म 3 दिसंबर को रिलीज हो गई है। ये कहानी पति-पत्नी के इर्द गिर्द घूमती नजर पर है।


आर्या 2- सुष्मिता सेन पहले भी आर्या में नजर आ चुकी हैं। बता दें कि आर्या 2  डिज्नी हॉट स्टार प्लस पर 10 दिसंबर को रिलीज होगी, इसमे सुष्मिता सेन आर्या के किरदार में नजर आएंगी।

एमिली इन पेरिस- कॉमेडी ड्रामा सीरीज एमिली इन पेरिस का ये दूसरा सीजन है। पहले सीजन लोगों ने खूब सराहा था। लिली कॉलिन्स, एमिली कूपर मुख्य भूमिका में हैं। इसे नेटफ्लिक्स पर 22 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा।

 अरण्यक - रवीना टंडन की पहली वेब सीरीज अरण्यक नेटफ्लिक्स पर 10 दिसंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म के साथ रवीना अपना ओटीटी डेब्यू कर रही हैं। इस सीरीज में वह पुलिस के किरदार में हैं। ये कहानी एक जंगल और रहस्यम्य शहर पर आधारित है।