द फॉलोअप टीम, देवघरः
वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण झारखंड के देवघर में हुआ। बाबा वैद्यनाथ के मंदिर परिसर में LED स्क्रीन लगाई गई थी। मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हुए। लोगों ने एकत्रित होकर भव्य काशी का प्रसारण देखा। कार्यक्रम के बाद सरदार पंडा ने कहा कि वह प्रधानमंत्री से अनुरोध करेंगे कि वो बाबाधाम आएं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने आज वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन और लोकार्पण किया। लोगों को संबोधित भी किया।
लोगों में दिखी खुशी
कार्यक्रम देख रहे लोगों ने कहा कि उन्हें बेहद खुशी हुई कि प्रधानमंत्री ने पूरे विधि-विधान के साथ भगवान शिव की पूजा अर्चना की। उन्होंने गंगा में स्नान किया। लोग सुबह से ही मंदिर में जमा होने लगे थे। कार्यक्रम के दौरान बीच-बीच में हर-हर महादेव के नारे लगते रहे। लोगों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिला।

क्या रहा है मंदिर का इतिहास
गौरतलब है कि बीते 241 सालों के काशी विश्वनाथ मंदिर को तीसरी बार रेनोवेट किया गया है। मंदिर को मुगलों ने कई बार नेस्तनाबूद करने का प्रयास किया था। हमलों से काशी विश्वनाथ मंदिर को काफी क्षति भी हुई है। सबसे पहले इस मंदिर को सन 1669 ईस्वी में महारानी अहिल्या बाई होल्कर ने रेनोवेट करवाया था। सन 1853 में महाराजा रणजीत सिंह इस मंदिर के कई स्थानों पर सोने जड़वाए थे। साल 2019 में पीएम मोदी की परियोजना के तहत इस मंदिर में भव्य कॉरिडोर का निर्माण कार्य शुरू हुआ।