logo

शीतकालीन सत्र : शिबू सोरेन का बेटा हेमंत शराब बेचे यह शर्मनाक, सदन में बोले लोबिन

शीतकालीन सत्र : शिबू सोरेन का बेटा हेमंत शराब बेचे यह शर्मनाक, सदन में बोले लोबिन

द फॉलोअप टीम, रांची: 

शिबू सोरेन ने जीवन भर नशा मुक्ति के लिए काम किया। आज भी वो समाज को नशे से दूर रहने रहने की सीख देते हैं। राज्य में उनके बेटे हेमंत सोरेन की सरकार है। ऐसे में यहां दूसरे राज्यों से शराब बेचने का मॉडल मंगाकर शराब बिक्री कराना शर्मनाक है।

छत्तीसगढ़ मॉडल पर शराब की बिक्री
यह बातें सदन के अंदर झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक लोबिन हेंब्रम ने कही। वो सूचना के माध्यम से सदन के अंदर एक हिंदी दैनिक में उत्पाद विभाग से संबंधित छपी खबर का जिक्र कर रहे थे। इसके अनुसार हेमंत सोरेन की सरकार इस प्रयास में है कि छतीसगढ़ मॉडल के तर्ज पर राज्य में शराब बिक्री  कराए। 

शिबू का चेला हूं, यह नहीं होने दूंगा
लोबिन हेंब्रम ने कहा कि मैं शिबू सोरेन का चेला हूं। उन्होंनेआदिवासी समाज सहित दूसरे समाज को भी शराब से दूर रखा। सरकार जो गलत काम करने जा रही है, वो मैं नहीं होने दूंगा।