logo

बड़कागांव से हजारीबाग तक बन रहे कन्वेयर बेल्ट में बाहरी लोगों को नौकरी दिए जाने को लेकर नाराजगी

बड़कागांव से हजारीबाग तक बन रहे कन्वेयर बेल्ट में बाहरी लोगों को नौकरी दिए जाने को लेकर नाराजगी

द फॉलोअप टीम, हजारीबागः
बड़कागांव से हजारीबाग तक कन्वेयर बेल्ट बन रहा है। इसमें स्थानीय लोगों को दरकिनार कर पैसे के बल पर बाहरी लोगों को नौकरी दिए जाने की बात कही जा रही है, इसको लेकर आज विधायक अंबा प्रसाद की उपस्थिति में स्थानीय ग्रामीणों एवं विस्थापित की मौजूदगी में बैठक हुई। बाहरी लोगों को रोजगार देने का ग्रामीणों द्वारा कड़ा विरोध किया जा रहा है ग्रामिण कह रहे हैं कि स्थानीय लोगों को दरकिनार किया गया तो काम नहीं होने दिया जाएगा। बैठक करणपुरा विस्थापित विकास समिति कार्यालय में स्थानीय  एवं विस्थापित की मौजूदगी में हुई। 


 

स्वास्थ्य सुविधा से वंचित हो रहे विस्थापित
पहले विस्थापितों को स्वास्थ्य सुविधा गांव में ही उपलब्ध कराई जाती थी जिसको स्थानांतरित करते हुए सीकरी कार्यालय में कर दिया गया है । जिससे विस्थापित गांव के लोग स्वास्थ्य लाभ नहीं ले पा रहे हैं। सीकरी में सिर्फ कंपनी के कर्मियों को स्वास्थ सुविधा दी जा रही है। ग्रमिण इसे फिर से बहाल करने की भी मांग कर रहे हैं। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अब हर 15 दिनों में एक बैठक की जाएगी एवं कंपनी से जुड़ी मामलों को लेकर चर्चा एवं निष्पादन किया जाएगा। 


स्थानियों का हक नही छीना जाएगा 
अंबा प्रसाद ने कहा कि लगातार यह शिकायत मिल रही है कि कन्वेयर बेल्ट में बाहरी लोगों को नौकरी दी जा रही है।  जो कि मैं होने नही दूंगी। बड़कागांव निवासियों के हक और अधिकारों की रक्षा करूंगी।  कंपनी की इस कुनीति का पुरजोर विरोध किया जाएगा। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि कंपनी के खिलाफ सभी को एकजुट रहने की आवश्यकता है तथा उन्हें अपने अधिकारों की रक्षा के लिए साथ मिलकर मजबूरी से चलना है।