logo

बॉलीवुड के 'ट्रेजडी किंग' दिलीप कुमार की प्रेम कहानियां, इन अभिनेत्रियों से रहा खास रिश्ता

9534news.jpg
द फॉलोअप टीम, मुंबई:

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और ट्रेजडी किंग के नाम से मशहूर दिलीप कुमार मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिलीप कुमार ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। इस बीच उनके निधन की अफवाह भी उड़ा दी गयी। उनकी पत्नी और अभिनेत्री शायरा बानो ने अफवाहों का खंडन किया। इस बीच लोगों में दिलीप कुमार के बारे में जानने की उत्सुकता बढ़ गई है। इस स्टोरी में हम आपके लिए दिलीप कुमार के अफेयर्स और उनकी शादियों के बारे में दिलचस्प जानकारियां लेकर आए हैं। 


 पर 

इस फिल्म के सेट पर दिलीप कुमार से मिली मधुबाला की नजर
प्रेम कहानी पूरी होने की मिसाल तो सभी देते है लेकिन कुछ प्रेम कहानियां अधूरी रह जाती है।  मिसालें दी जाती हैं, 'हीर-रांझा' की 'लैला-मजनूं' की। उन्ही में से एक अधूरी प्रेम कहानी रही है दिलीप और मधुबाला की। दिलीप कुमार और मधुबाला की लव स्टोरी काफी दिलचस्प थी, लेकिन एक समय आया कि प्रेम कहानी का अंत हो गया। यहां हम आपको दिलीप कुमार और मधुबाला की लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो असफल रहीं। चलिए जानते है दोनों की  प्रेम कहानी क्यों अधूरी रह गयी। मधुबाला और दिलीप कुमार की लव स्टोरी की शुरुआत साल 1951 में आई फिल्म 'तराना' के सेट से हुई थी। दोनों को पहली नजर में ही एक-दूसरे से प्यार हो गया था। अपने प्यार का इजहार करने के लिए मधुबाला ने दिलीप कुमार को गुलाब का फूल और एक लेटर भेजा था। 


दिलीप कुमार और मधुबाला की प्रेम कहानी की चर्चा थी
दोनों की प्रेम कहानी आगे बढ़ ही रही थी, लेकिन मधुबाला के पिता को जब यह मालूम हुआ तब उन्होंने इसका विरोध किया। दरअसल, मधुबाला के पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे। दोनों के रिश्ते में परेशानी यहां से शुरू हुई जब बीआर चोपड़ा की फिल्म 'नया दौर' की दोनों शुटिंग साथ कर रहे थे। इस फिल्म की शूटिंग 40 दिनों तक आउटडोर होने वाली थी लेकिन मधुबाला के पिता इसके लिए बिल्कुल भी नहीं माने। इसकी वजह दोनों की प्रेम कहानी थी। 

आउटडोर शूटिंग पर नहीं जाने के कारण बीआर चोपड़ा ने मधुबाला की जगह वैजयंतीमाला को। वैजयंतीमाला को साइन किए जाने के बाद मामला इतना बिगड़ा कि यह कोर्ट तक पहुंच गया। इसके साथ ही दोनों की प्रेम कहानी भी अदालत पहुंच गई। दिलीप कुमार ने फिल्म के डायरेक्टर का साथ दिया और मधुबाला के खिलाफ कोर्ट में गवाही दी। दिलीप कुमार के इस बयान से न सिर्फ मधुबाला का दिल टूट गया, बल्कि वो बहुत आहत भी हुईं।
इस गवाही के से दोनों का प्रेम खत्म हो गय। हालांकि दोनों अपनी फिल्म 'मुगल-ए-आजम'  शूटिंग में साथ शूटिंग जरूर करते रहे थे, लेकिन साथ रहते हुए दोनों एक-दूसरे के लिए बिल्कुल अजनबी बन गए। दिलीप कुमार के साथ प्यार में नाकामी मिलने के बाद मधुबाला ने किशोर कुमार के साथ शादी कर ली, लेकिन उनकी सेहत ने उनका साथ नहीं दिया और 23 फरवरी 1969 को उन्होंने महज 36 साल की उम्र में इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। 



दिलीप कुमार ने 22 साल छोटी सायरा से निकाह किया था
सायरा बानो और दिलीप कुमार उन कपल्स में हैं जिनके प्यार की मिसाल हर दौर में दी जाती है। सायरा ने खुद से 22 साल बड़े दिलीप कुमार से निकाह किया था। दिलीप कुमार और सायरा बानो की शादी को 54 साल हो गए हैं । दोनों की शादी बहुत धूमधाम से 1966 में हुई थी। आखिर सायरा बानो कैसे आयी थी दिलीप की ज़िंदगी में। दरअसल दिलीप कुमार 60 के दशक के सुपरस्टार थे। उनकी फ़िल्मों का बेसब्री से इंतज़ार रहता था।  सायरा भी उनकी प्रशंसकों में से एक थीं। सायरा खुद एक अदाकारा थीं, इसलिए सायरा अक्सर उनके साथ फ़िल्में देखने जाती थी। एक दिन वह दिलीप कुमार की फ़िल्म देखने सिनेमाघर पहुंची थीं। इस दौरान जैसे ही दिलीप कुमार स्क्रीन आये लोग ख़ुशी से झूमने लगे। 


जब सायरा ने मन ही मन दिलीप कुमार को अपना बनाया
सायरा ने तब से मन ही मन में दिलीप कुमार को अपना बना लिया था।  वक्त के साथ-साथ वह उनके नाम के सपने बुनने लगीं। वह 16 साल की थीं जब उन्हें दिलीप कुमार की फ़िल्म 'मुग़ल-ए-आज़म' के प्रीमियर की सूचना मिली।  दिलीप कुमार ख़ुद इसका हिस्सा बनने वाले थे। सायरा इस समारोह में गयीं भी थी लेकिन अफ़सोस कुछ कारणों से दिलीप कुमार इस समारोह में नहीं आये और सायरा के चेहरे पर मायूसी छा गई। उनको लगा कि शायद वह दिलीप कुमार से कभी नहीं मिल पाएंगी। खैर, कहते हैं न कि प्यार अपना रास्ता ख़ुद बना लेता है। इसके बाद सायरा ने तय किया कि वह भी फ़िल्मों में काम करेगी और बड़ी स्टार बनेगीं, ताकि वह दिलीप कुमार से शादी कर सकें। जल्द ही उन्हें शम्मी कपूर जैसे बड़े सितारे के साथ एक फ़िल्म में मौका मिला। 

इस जन्मदिन के बाद से बदल गई सायरा की जिंदगी
यहां से सायरा की ज़िंदगी बदल गई। वह एक फ़िल्म में दिलीप की सह अभिनेत्री बनने में सफल रहीं। उन्हें फिर मायूसी मिली।  दिलीप कुमार ने उनके साथ काम करने से मना कर दिया। उनके लगा कि वह उम्र में छोटी थी और दर्शक इसे नापसंद कर सकते थे। दिलीप कुमार ज़्यादा दिनों तक सायरा को इग्नोर नहीं कर पाए। सायरा के जन्मदिन के मौके पर दिलीप कुमार उनके घर पहुंचे, तो वह सायरा को देखते ही रह गए। यही वो पल था, जब दिलीप कुमार को सायरा के प्रति एक ख़ास अहसास हुआ था। दोनों की प्रेम कहानी शुरू हुई और साल 1966 में दोनों ने एक-दूसरे से शादी कर ली थी।  शादी के वक्त सायरा 22 साल की थीं और दिलीप 44 के। 

कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा था दिलीप कुमार का नाम
दिलीप कुमार का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा था। मधुबाला, वैजयंती माला और कामिनी कौशल से उनका रिश्ता रहा। दिलीप कुमार मधुबाला से जुड़ बेइंतहा मोहब्बत करते थे। एक्ट्रेस कामिनी कौशल और दिलीप कुमार के अफेयर की चर्चा भी काफी जोरों पर थी। दोनों का रोमांस 1948 में रिलीज हुई फिल्म 'शहीद' के सेट पर शुरू हुआ था। दोनों शादी की प्लानिंग कर रहे थे। कामिनी दिलीप को डेट कर रही थीं जबकि वह शादीशुदा थीं। लेकिन  कामिनी के भाई ने दिलीप को धमकी दी और कामिनी से दूर रहने को कहा था। तीन साल तक चला ये रिश्ता भी टूट गया। दिलीप कुमार की जिंदगी में वैजयंती माला भी रही लेकिन इन दोनों का रिश्ता लंबा नहीं चल सका।

आसमां रहमान के साथ दिलीप कुमार की दूसरी शादी
1980 में दिलीप कुमार ने दूसरी शादी भी की थी। सायरा बानो से शादी के 14 साल बाद एक्टर ने उन्होंने आसमां रहमान से दूसरी बार निकाह किया था ।  खबरें यह थीं कि सायरा मां नहीं बन सकतीं, इसलिए दिलीप साहब को दूसरी शादी करनी पड़ी। 1980 में दोनों ने शादी की और 1982 में उनका तलाक हो गया। कहा जाता है कि आसमां दिलीप साहब को धोखा दे रही थीं। इसलिए उन्होंने आसमां को तलाक दिया और वापस सायरा बानो के पास लौट आए।