logo

शादी के लिए परिवार राजी नहीं हुआ तो प्रेमी युगल ने काट डाला अपना-अपना गला

9727news.jpg
द फॉलोअप टीम, पटना:
एक प्रेमी जोड़े ने पटना के एक होटल में आत्महत्या करने की कोशिश की है। लड़के का नाम अजय कुमार है और लड़की का चंचल। दोनों की उम्र महज 23 साल है। अजय और चंचल ने ब्लेड से अपना गला काटा है। घटना शनिवार की है फिलहाल दोनों का इलाज पटना  PMCH में चल रहा है। दोनों ने अपने गले को ब्लेड से काट लिया है। ये प्रेमी जोड़े सुपौल जिले के बरेल के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के परिजन इनकी शादी के लिए तैयार नहीं थे। इसलिए दोनों ने जान देने  का प्रयास किया। 

खून से लतपथ से दोनों 
अजय और चंचल पटना के राज रेस्टोरेंट में शनिवार की दोपहर पहुंचे थे।  वहां दोनों ने एक कमरा लिया और शाम 6 बजे के बाद अचानक ही दोनों ने ब्लेड से अपना गला काट लिया। तभी वहां होटल का स्टाफ पहुंचा उसने देखा कि कमरा बंद है। काफी आवाज लगाने पर भी जब कोई जवाब नहीं आया तो स्टाफ ने होटल के दूसरे चाभी से कमरे का गेट खोला। स्टाफ ने देखा लड़का और लड़की खून से लथपथ पड़े है। पाटलिपुत्रा थाना को को सूचना दी गयी। पुलिस पहुंची तो दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। 

परिजनों को दी गयी जानकारी
एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने कहा है कि दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गयी है। शुरुआती जांच में यह पता चला है कि इनके परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। इसलिए दोनों ने आत्महत्या का प्रयास किया। थानेदार  ने बताया है कि दोनों की स्थिति काफी गंभीर है इसलिए अभी उनसे बयान नहीं लिया जा सका है।  उनके ठीक होने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पायेगा।