logo

लुगू बुरु और ईटखोरी को स्वदेश दर्शन से जोड़ने के लिए केंद्र को झारखंड सरकार के प्रस्ताव का इंतजार

लुगू बुरु और ईटखोरी को स्वदेश दर्शन से जोड़ने के लिए केंद्र को झारखंड सरकार के प्रस्ताव का इंतजार

द फॉलोअप टीम, रांची: 
स्वदेश दर्शन योजना के तहत केंद्र सरकार ने झारखंड के लिए 2018 में 52.75 करोड़ रुपये सेंक्शन किए थे। राज्य के 6 पर्यटन स्थलों को इस पैसे से विकसित करना था, लेकिन अब तक दो प्रोजेक्ट पर काम ही शुरू नहीं हो पाया है। चांडिल और गेतलसूद के प्रोजेक्ट पर काम शुरू नहीं हुआ है। केंद्र सरकार का कहना है कि स्टेट गवर्नमेंट की ओर से पेपर को लेकर कुछ इश्यू है। इस वजह से यह दोनों प्रोजेक्ट शुरू नहीं हुए। वहीं अन्य चार प्रोजेक्ट का काम चल रहा है। राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने संसद में स्वदेश दर्शन योजना का मामला उठाया था, जिसपर जवाब देते हुए केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाईक ने यह बाते कही। झारखंड के 6 डेस्टिनेशन उनमें दलमा, चांडिल, गेतलसूद, बेतला मिरचईया और नेतरहाट शामिल हैं।


 

दो डेस्टिनेशन पर काम नहीं हुआ शुरू
राज्य मंत्री ने बताया कि दलमा में योजना के तहत चल रहे काम का फाइनेंसियल प्रोग्रेस 5 फीसदी और फिजिकल प्रोग्रेस 10 फीसदी है, वहीं बेतला का फाइनेंसियल प्रोग्रेस 87% और फिजिकल प्रोग्रेस 86% है। नेतरहाट का फिजिकल प्रोग्रेस 39% और फिजिकल प्रोसेस प्रोग्रेस भी 39% है। जबकि चांडिल और गेतलसूद में काम शुरू नहीं हुआ है।


राज्य प्रस्ताव भेजे तो विचार होगा
दीपक प्रकाश ने सदन में मांग की है कि झारखंड के इटखोरी को भी इस योजना में जोड़ा जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने आदिवासियों के लुगू बुरु समेत अन्य महत्वपूर्ण स्थलों को भी योजना में शामिल करने की मांग की। इसपर केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि इस संबंध में जब तक राज्य सरकार प्रस्ताव नहीं भेजती केंद्र पहल नहीं कर सकता है। राज्य सरकार अगर प्रस्ताव भेजेगी तो उस पर विचार किया जा सकता है।