द फॉलोअप टीम, दिल्लीः
अपनी पढ़ाई के साथ कंप्यूटर के काफ़ी कॉर्स करने के बाद भी आप सरकारी नौकरी ढूंढ रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (Madhya Pradesh Public Service Commission, MPPSC) ने कंप्यूटर प्रोग्रामर (Computer programmer) के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। सूचना के मुताबिक इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर साइंस में बीई/बीटेक होना चाहिए या फिर एमसीए फर्स्ट क्लास होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास मध्य प्रदेश राज्य रोजगार कार्यालय से वैलिड पंजीकरण होना चाहिए।

23 जनवरी है आखरी आवेदन की तारिख
एमपीपीएससी (MPPSC) ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर इस पद के लिए सारी जरुरी जानकारी दे दिया है। बता दें कि उम्मीदवार कंप्यूटर प्रोग्रामर पद के लिए 24 दिसंबर, 2021 से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। साथ ही आवेदन करने की लास्ट डेट 23 जनवरी, 2022 तक है। पद के लिए उम्मीदवार की उम्र सीमा 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच रखा गया है। आवेदन करते वक्त युवा इस बात का ध्यान रखें कि फॉर्म को अच्छी तरह से पढ़ने के बाद ही आवेदन करें, क्योंकि फॉर्म में कोई भी गड़बड़ी पाई जाने पर एप्लीकेशन फॉर्म अमान्य कर दिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवार एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.nic.in पर जाएं।
क्या है आवेदन का शुल्क
मध्य प्रदेश / एससी / एसटी और ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) श्रेणियों के मूल निवासियों को आवेदन शुल्क के रूप में 250 का भुगतान करना होगा। इसके अलावा, अन्य सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों और राज्य के बाहर के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 का भुगतान करना होगा। वहीं इस भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आवेदकों को आयोगी वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।