logo

महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने कोरानाकाल की दोनों लहर में जरूरतमंदों तक पहुंचाई मदद: गुंजन सिंह

9857news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की बुधवार को कांग्रेस भवन रांची में बैठक  हुई। बैठक में मुख्य रूप से कोविड-19 के पहली और दूसरी लहर में किए गए कार्यो की समीक्षा की गई। संगठन का विस्तार, आगामी संगठन के कार्यक्रमों एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।  मौके पर प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी और जिला महिला कांग्रेस कमेटी ने एक बेहतर समन्वय के साथ कोविड की पहली और दूसरी लहरी में जरूरतमंदों की मदद की है। सूखा राशन का वितरण, स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने, अस्पतालों में मरीजों की भर्ती कराने तक आमलोगों की सेवा दी है। इन सभी कार्यों में प्रदेश महिला पदाधिकारी व जिला पदाधिकारी की बहुत बड़ी भूमिका रही है।

मंत्रियों का आभार जताया 
उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, प्रदेश कांगेस अध्यक्ष सह वित्त मंत्री डाॅ. रामेश्वर उरांव, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के कोरोना काल के दौरान किए गए कार्यों की सराहना की है, जिनकी कुशल रणनीति एवं सूझ-बूझ के कारण आज राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या न के बराबर हैं। अस्पतालों में कोविड मरीज नहीं है। इसके लिए महागठबंधन सरकार में शामिल सभी मंत्रियों, विधायकों एवं कोरोना गाइडलाइन को पालन करने वाले सभी व्यक्तियों को भी आभार प्रकट करती है। गुंजन सिंह ने कहा कि प्रदेश महिला कांग्रेस अब संगठन की कार्यक्रमों को तेज करेंगी तथा अखिल भारतीय कांग्रेस व प्रदेश कांग्रेस के द्वारा दिये जा रहे कार्यक्रमों  सफलता पूर्वक अंजाम दिया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश महिला कांग्रेस राज्य भर के कोविड योद्धाओं को हृदय से सम्मानित करने का काम करेंगी।

ये रहीं मौजूद 
बैठक में संगीता टोप्पो, नीलम सहाय, सीमा साहू, मीरा चैरसिया, यशोदा देवी, मुन्नी देवी, प्यारी उरांई, आशा देवी, बंसती देवी, सुभद्रा देवी, पुर्णिमा देवी, रूबी देवी, बिमला देवी, पुरवरी सिंह आदि उपस्थित थीं।