logo

मनोज वाजपेयी को फिल्म भोंसले के लिए मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, उप-राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

14130news.jpg

द फॉलोअप टीम, दिल्ली: 

बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेयी को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मनोज वाजपेयी को फिल्म भोंसले के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने मनोज वाजपेयी को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। फिल्म भोंसले में मनोज वाजपेयी ने एक एकाकी व्यक्ति का किरदार निभाया था जो पुलिस कांस्टेबल है और किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित है। 

बिहार के इस जिले से आते हैं मनोज वाजपेयी
मनोज वाजपेयी बिहार के नरकटियागंज के रहने वाले हैं। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से एक्टिंग का प्रशिक्षण लेने के बाद दिल्ली में थियेटर्स में काम किया। उनको पहला ब्रेक मिला फिल्म बेंडिट क्वीन में। ये फिल्म दश्यु सुंदरी फुलन देवी की जिंदगी पर आधारित थी जिसमें फूलन देवी का किरदार सीमा विश्वास ने निभाया था। इसमें मनोज कुमार ने डाकू मान सिंह का किरदार निभाया था। हालांकि, मनोज वाजपेयी को फिल्म इंडस्ट्री में असली पहचान मिली फिल्म सत्या से। राम गोपाल वर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म सत्या में निभाये गये किरदार से। फिल्म सत्या में निभाये गये किरदार भीखू म्हात्रे के लिए मनोज वाजपेयी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। इसके बाद से मनोज वाजपेयी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 

सत्या से बॉलीवुड में मिली थी खास पहचान
मनोज वाजपेयी ने अपने करियर में शूल, सत्या, बैंडिट क्वीन, राजनीति, आऱक्षण, अलीगढ़, गैंग्स ऑफ वासेपुर, अलीगढ़, अय्यारी, स्पेशल-26, सत्यमेव जयते, शूटऑउट एंड वडाला, मिसिंग और नाम शबाना जैसी कई फिल्मों में काम किया। अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई वेबसीरीज द फैमिली मैन के दोनों सीजन में मनोज वाजपेयी ने एक्टिंग का नया रेंज दिखाया। 

सत्यमेव जयते-2 औऱ कुरूप में दिखेंगे मनोज
अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें को मनोज वाजपेयी की दो फिल्में फ्लोर पर हैं। मनोज वाजपेयी फिल्म सत्यमेव जयते-2 और कुरुप नाम की फिल्म में नजर आएंगे। इसके अलावा वेबसीरीज द फैमिली मैन के तीसरे सीजन की भी तैयारी है। खबरें हैं कि तीसरा सीजन नॉर्थ-ईस्ट में चुनौतियों पर आधारित होगा। मनोज वाजपेयी पद्मश्री से भी सम्मानित हैं। मंझे हुए कलाकार हैं।