logo

कोयला खदानों में मजदूरों को पैदल दूरी तय करने से मिलेगी मुक्ति, जल्द मिलेगी मैनराइडिंग सुविधा 

कोयला खदानों में मजदूरों को पैदल दूरी तय करने से मिलेगी मुक्ति, जल्द मिलेगी मैनराइडिंग सुविधा 

द फॉलोअप टीम, धनबादः
कोयला खदानों में मजदूरों को बहुत दूर-दूर तक पैदल चलना होता है। लेकिन एक अच्छी खबर यह आ रही है कि भूमिगत कोयला खदानों में मजदूरों को लंबी दूरी पैदल तय करने से मुक्ति मिलेगी। बताया जा रहा है कि कोल इंडिया की ओर से जारी टेक्नोलॉजिकल रोडमैप के अनुसार भूमिगत खदानों में मैनराइडिंग की शुरूआत होने वाली है। बता दें कि टाटा की जामाडोबा स्थित कोयला खदान में मैनराइडिंग सिस्टम है। 


 

इस तरह काम करता है मैनराइडिंग
मैनराइडिंग ट्रेन खदान के अंदर लोहे की पटरी पर चलती है। इसमें कई ट्रॉली होती हैं, जिसमें बैठ खदान के फेस कोले की कटाई होती है। उसमें बैठ परत तक जाया जा सकता है। भूमिगत खदान के अंदर लंबी दूरी तय कर फेस तक जाना पड़ता है। पैदल जाने की वजह से फेस तक पहुंचने में काफी समय लगता है। मैनराइडिंग से यह दूरी जल्दी तय किया जा सकता है। 


सुरक्षा के हिसाब से भी सही 
सुरक्षा की दृष्टी से मैनराइडिंग को जरूरी बताया गया है। खदान में आने-जाने के दौरान छत से किसी बोल्डर, कोयला, पत्थर आदि गिरने से मैनराइडिंग पर रहने से बचा जा सकता है। उक्त रोडमैप में मैनराइडिंग के अलावा भूमिगत खदान तथा ओपेन कास्ट में बैट्री से चालित फ्री स्टीयर वाहन के उपयोग पर भी जोर दिया गया है।