logo

International Yoga Day 2021: पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह सहित इन दिग्गजों ने दिया निरोग काया का संदेश

10000news.jpg
द फॉलोअप टीम, डेस्क: 

21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह सहित केंद्रीय कैबिनेट के कई मंत्रियों ने अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर योग किया। देश के अलग-अलह हिस्सों में लोगों ने भी कोरोना गाइडलाइन का पालन करके योगाभ्यास किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सहित कई नेताओं ने ट्वीट कर योगाभ्यास का महत्व बताया। 

योगा दिवस का थीम योग ऑफ वेलनेस
पीएम मोदी ने ट्वीट कर रहा है कि इस वर्ष योग दिवस का थीम योग फॉर वेलनेस रखा गया है। योगाभ्यास ना केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद साहित होता है। पीए मोदी ने कहा कि योगाभ्यास से स्ट्रेस से स्ट्रेंथ और निगेटिविटी से क्रियेटिविटी की ओर जाने में सहायता मिलती है। योगाभ्यास से लोगों को कोरोना काल में आत्मबल मिला है। 


गृहमंत्री अमित शाह ने भी दी शुभकामनाएं
गृहमंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट किया। अमित शाह ने लिखा कि सभी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं। योग तन और मन के बीच सांमजस्य स्थापित करने का शाश्वत साधन है। इसके नियमित अभ्यास से मनुष्य में नई आत्मचेतना जागृत होती है। लोगों को काफी लाभ मिलता है। अमित शाह ने लिखा कि भारत की प्राचीनतम परंपरा की पहचान योग मोदी जी के प्रयासों से विश्व बंधुत्व का प्रतीक बन गया है। 


रविशंकर प्रसाद ने पटना में किया योगाभ्यास
केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योगाभ्यास किया। उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट के जरिए इस बात की जानकारी दी। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि योग दिवस के मौके पर पटना स्थित बीजेपी कार्यालय में योगाभ्यास किया।
 


नितिन गडकरी ने नागपुर में किया योगाभ्यास
केंद्रीय सड़क परिवहन और जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने भी योगाभ्यास किया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए नितिन गडकरी ने लिखा कि नागपुर में आय़ोजित एक कार्यक्रम योग एक भारतीय विरासत अभियान में भाग लिया और योगाभ्यास किया। 



देवेंद्र फडणवीस ने दिया निरोग काया का संदेश
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी योगाभ्यास किया। बीजेपी कार्यालय में आय़ोजित कार्यक्रम में देवेंद्र फडणवीस ने योगाभ्यास किया। उन्होंने लिखा कि आज दुनिया अच्छी इम्युनिटी की बात कर रही है। इसके जड़ें हमारी सदियों पुरानी संस्कृति में है। नियमित रूप से योग करें और स्वस्थ रहें। 



प्रकाश जावड़ेकर ने आवास में किया योगाभ्यास
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी योगाभ्यास किया। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर योगाभ्यास करते हुए अपनी कुछ तस्वीरें भी साझा कीं। प्रकाश जावड़ेकर ने लिखा कि दिल्ली स्थित आवास में योगाभ्यास किया। योगाभ्यास से सुबह अच्छी हो जाती है। योग से सकारात्मक उर्जा आती है जो पूरे दिन को रोशन करती है। योगाभ्यास को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। 



रामपुर में योग करते नजर आए मुख्तार अब्बास नकवी
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने यूपी के रामपुर में योगाभ्यास किया। उन्होंने लिखा कि चिकित्सा के साथ-साथ योगाभ्यास और ध्यान ने भी कोरोना महामारी के दौरान लोगों के अच्छे स्वास्थ्य और भलाई सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने योग करते हुए फोटो भी साझा की।