logo

रेल परिचालन पर भी चक्रवात जवाद का असर, कई ट्रेनों को किया गया रद्द

रेल परिचालन पर भी चक्रवात जवाद का असर, कई ट्रेनों को किया गया रद्द

द फॉलोअप टीम, रांचीः
जवाद चक्रवात के कारण कई राज्यों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। तूफान से संभावित नुकसान को देखते हुए पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी गई थी। इसलिए कई ट्रेनों को भी रद्द कर दिया गया है।  राज्य से चलने वाले प्रमुख ट्रेनों को भी साउथ ईर्स्टन रेलवे की ओर से रद्द किया गया है। धनबाद से अलफुजा, पूरी से हटिया, हटिया से बेंगलुरू और हटिया से एलटीटी के बीच चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं। जिन यात्रियों ने पहले ही इन ट्रेनों में आरक्षित टिकट लिया है, उनका पूरा पैसा वापस कर दिया जाएगा। 

ये ट्रेने हुई हैं रद्द 
इधर ट्रेन संख्या 12812 हटिया एलटीटी एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 12811 एलटीटी हटिया एक्सप्रेस चार और 6 दिंसबर के लिए कैंसिल किया गया है। बेंगुलुरू कैंट से हटिया के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 18638 7 दिसंबर को रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 18452 पुरी हटिया, ट्रेन संख्या 18451 हटिया पुरी एक्सप्रेस भी आज बंद रहेगी। धनबाद अलफुजा ट्रेन संख्या 13351 चार दिसंबर को रद्द रहेगी। 12375 तांबरब- जसीडीह के बीच चलने वाली ट्रेन भी चार दिसंबर को रद्द रहेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 12704 सिंकदराबाद – हावड़ा एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 12513 सिंकदराबाद- गुवाहाटी, ट्रेन संख्या 22606 चेन्नई – हावड़ा, ट्रेन संख्या ट्रेन संख्या 12822 पुरी हावड़ा, ट्रेन संख्या 12828 हावड़ा पुरी, ट्रेन संख्या 18106 पुरी राउरकेला और ट्रेन संख्या 12875 पुरी आनंद बिहार समेत अन्य ट्रेनों की सूची जारी की गयी है। 

'जवाद' नाम क्यों रखा गया
सऊदी अरब के सुझाव पर इस तूफान का नाम 'जवाद' रखा गया है। जवाद एक अरबी शब्द है, जिसका अर्थ 'उदार' होता है।  पहले आए चक्रवाती तूफानों की तुलना में ये चक्रवात ज्यादा तबाही नहीं मचाएगा और इसका आम जनजीवन पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा।