logo

दहेज लोभियों ने विवाहिता को जिं'दा ज'लाया, ये थे 18 साल की चांदनी के अंतिम शब्द

15627news.jpg

द फॉलोअप टीम, दुमका: 

दुमका में दहेज ह'त्या का मामला सामने आया है। यहां आ'ग में झु'लसने से 18 वर्षीय विवाहिता चांदनी देवी की मौ'त हो गई। गं'भीर रूप से झु'लसी चांदनी को फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था जहां इलाज के दौरान चांदनी की मौ'त हो गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी पति दुर्गा दास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृ'तका चांदनी दुमका जिला के जरमुंडी प्रखंड अंतर्गत बरगो बांडी गांव की रहने वाली थी। उसकी शादी अप्रैल 2021 में हुई थी। 

इसी साल अप्रैल में हुई थी चांदनी की शादी
मिली जानकारी के मुताबिक सोनारायठ़ी के जरका गांव की रहने वाली चांदनी की शादी इसी साल अप्रैल माह में जरमुंडी प्रखंड अंतर्गत बरगो बांडी गांव में दुर्गा दास से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे थे। चांदनी के परिवार वालों का कहना कि चांदनी ने कई बार पति और ससुराल वालों की शिकायत की थी। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने 2 नवंबर को केरोसिन उड़लकर आ'ग लगा दी। 

फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज में भर्ती थीं
चांदनी घटना में बु'री तरह से झु'लस गई। सूचना पर परिजनों ने उसे गं'भीर हालत में दुमका के फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। यहीं इलाज के दौरान 29 नवंबर की रात को पी'ड़िता की मौत हो गई। विवाहिता ने म'रने से पहले पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि ससुराल वालों ने ही केरो'सिन डालकर आ'ग लगाई थी। 

ससुराल वालों ने किरोसिन डालकर ज'लाया
पीड़िता चांदनी ने मर'ने से पहले पुलिस को बताया कि ससुराल वाले लगातार दहेज की मांग करते थे। मांग पूरी नहीं होने पर उसे प्रता'ड़ित किया जाता। मानसिक और शारीरिक शो'षण किया जाता। घटना वाले दिन भी उसे मांगे पूरी नहीं होने का ताना दिया गया। नगर थाना पुलिस ने मामले में पति सहित 6 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। 

पुलिस ने पति को पकड़कर जेल भेज दिया
जरमुंडी थाना प्रभारी एनके सिंह ने कहा कि दहेज ह'त्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। बाकियों की तलाश की जा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा। किसी भी परिस्थिति में ऐसी घटना बर्दाश्त नहीं की जायेगी। सोचिये। चांदनी महज 18 साल की थी। धूमधाम से शादी करवाई गई थी। दहेज लोभियों को उसकी मासूमियत, उसका गुण और उसकी जिंदगी से कोई लेना देना नहीं था। उनको धन चाहिए था।