द फॉलोअप टीम, बेंगलुरूः
कोरोना के नये वैरिएंट ओमीक्रोम को लेकर देश-दुनिया चिंता में है, इसी बीच खबर आ रही है कि देश में ओमिक्रोन के दो मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। दोनों मरीज कर्नाटक में मिले हैं। संक्रमित व्यक्ति में एक 66 साल के और दूसरा 46 साल का है। लव अग्रवाल ने कहा कि यह डरने वाली स्थिति नहीं है, बल्कि हमें सावधान रहना है।
सर्तक रहने की जरुरत
लव अग्रवाल ने कहा कि ओमिक्रोन वैरिएंट के बारे में जानकारी बहुत कम है, अभी इस वैरिएंट से हमें कितना नुकसान हो सकता है। यह कहा नहीं जा सकता। लेकिन म्यूटेशन देखते हुए कह सकते हैं कि हमें सर्तक रहना होगा। उन्होंने कहा कि हम आपको यह डाटा इसलिए दिखा रहे हैं, क्योंकि पिछले दो साल से हमने जो स्थिति-परिस्थिति देखी है। उसके आधार पर हम यह कह सकते हैं अगर हम कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते रहे, तो केस कम होंगे और हम सुरक्षित रहेंगे। वैज्ञानिकों का कहना है कि ओमिक्रॉन कितना खतरनाक है फिलहाल इसका तो पता नहीं लेकिन ये काफी तेजी से फैलता जा रहा है। दुनिया के कई देशों में आपात कदम उठाए गए हैं। प्रभावित देशों के साथ उड़ान सेवा निलंबित की गई है। यात्रियों पर खास निगाह रखी जा रही है। ट्रेसिंग बढ़ाया गया है। आखिर ओमिक्रॉन का मतलब होता क्या है

अभी तक विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सार्स कोव-2 के वेरिएंट के लिए 12 ग्रीक अक्षरों का इस्तेमाल कर लिया है। इसके बाद पिछले सप्ताह ही दक्षिण अफ्रीका में नया वैरिएंट सामने आया। ऐसे में ग्रीक वर्णमाला में म्यू (Mu) के बाद 13वां अक्षहर न्यू (Nu) या शी (Xi) का नंबर आ गया था लेकिन डब्ल्यूएचओ ने अगला अक्षर ओमिक्रॉन चुना। ये अंग्रेजी वर्णमाला में छोटे ओ अक्षर का ग्रीक रूप है जो 15वां है। जहां ग्रीक में ओमेगा अंग्रेजी का कैपिटल या बड़ा ओ प्रदर्शित करात है। दिलचस्प बात ये है कि ओमिक्रॉन और ओमेगा के उच्चारण में फर्क है। इसके अलावा ओमिक्रॉन ग्रीक संख्याओं में 70 की संख्या को भी प्रदर्शित करता है। खगोलविज्ञान समूह में 15वें तारे को ओमिक्रॉन प्रदर्शित करता है। जैसे ओमिक्रॉन एन्ड्रोमाडा, ओमिक्रॉन सेटी, ओमिक्रॉन परसेई अत्यादि।